Published : Dec 12, 2022, 09:29 AM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : साल 2022 इसके पहले दो सालों से बेहतर साबित हुआ है। कोरोना महामारी की वजह से 2020 और 2021 सूना बीत गया, इस दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी, पार्टी पर भी रोक लगी रही, वहीं इस साल बी-टाउन में एक बार फिर रौनक लौट आई है। 2022 में कई सेलेब्स ने शादी की शहनाई बजाई, वहीं कई सेलेब्रिटी मम्मी- पापा बन गए, इस लिस्ट में आलिया-रणबीर कपूर से लेकर सोनम कपूर और बिपाशा बसु सहित कई सेलेब्रिटी शामिल है। बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री में कई स्टार फैमिली के घर किलकारी गूंजी है। इस खबर में देखिए डबल से ट्रिपल होने वाले सेलेब्रिटी की जानकारी...
साल 2022 बी-टाउन में कई सेलेब्रिटी केघर खुशियां लेकर आया है। इसमें फिल्म स्टार से लेकर टीवी सेलेब्स तक शामिल हैं । देखें इस साल किन सेलेब्रिटी के घर आया नन्हा मेहमान ।
28
सोनम कपूर-आनंद अहुजा
सोनम कपूर और आनंद अहुजा साल 2022 में पैरेंट्स बने हैं। सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया । अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इस साल अपने बेबी बंप के लिए सुर्खियों में रहीं हैं । उन्हें प्रेगनेंसी को तमाशा बनाने के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया था।
38
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में अप्रेल महीने में शादी की थी, इसके 7 महीने के अंदर ही वो मम्मी-पापा बन गए । दोनों नवंबर में बेटी राहा का वेलकम किया है। इस साल जून में आलिया ने मां बनने की गुड न्यूज़ शेयर की थी।
48
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड अदाकारा अब अपने पति निक जोनस के साथ यूएसए में रहती हैं। दोनों साल 2022 के जनवरी में माता-पिता बने हैं। इस दंपत्ति ने सरोगेसी के जरिए मालती मैरी को जन्म दिया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी के साथ पिक्स शेयर करती हैं।
58
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बीते काफी समय से ड्रग केस में पुलिस की जांच का सामना कर रहे हैं। हालांकि इस साल उनके घर में खुशियों की किलकारी गूंजी है, दोनों अप्रैल में एक बेटे लक्ष्य के मम्मी- पापा बने हैं।
68
करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु
करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु के घर भी साल 2022 खुशियां लेकर आया है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप को शो ऑफ करके अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। नो एंट्री एक्ट्रेस नवंबर में एक बेटी देवी की मां बनीं हैं ।
78
नयनतारा और विग्नेश शिवान
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवान ने साल 2022 में शादी की थी, दोनों ने 9 जून 202 को ही शादी हुई थी। इसके कुछ महीने बाद वे पेरेंट्स बन गए । दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों के माता- पिता बन गए हैं । हालांकि जिस तरीके से उन्होंने बच्चों को जन्म दिया इस पर सवाल भी खड़े हुए थे। हालांकि बाद में उन्हें शासन की तरफ से क्लीन चिट मिल गई थी।
88
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शादी के 11 साल बाद 3 अप्रैल 2022 को पैरेंट्स बन गए हैं, बेटी लियाना को जन्म देने के बाद उन्होंने ये खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, वहीं पहली बेटी के जन्म के बाद देबीना एक बार फिर प्रेगनेंट हो गई थी, उन्होंने बीते महीने 11 नवंबर 2022 एक बार फिर एक बेटी को जन्म दिया है। यानि कुल 8 महीने के अंतर से देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दो बेटियों के माता- पिता बन गए।