इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 चाहे बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा हो लेकिन कहा जा रहा है कि 2023 में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। नए साल में इंडस्ट्री के खान्स (Khans) बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाने आ रहे हैं। आने वाले साल में सिनेमाघरों में करोड़ों के बजट की फिल्मों के साथ सलमान खान ( Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का जलवा देखने को मिलेगा। इसी बीच एक बुरी खबर यह भी है कि आमिर खान (Aamir Khan) स्क्रीन से मिसिंग रहेंगे। दरअसल, फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के सुपरफ्लॉप होने के बाद आमिर ने एक्टिंग से दूरी बना ली है। वह सालभर तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आएंगे। हालांकि, वह पर्दे के पीछे रहकर काम करेंगे। वहीं, शाहरुख-सलमान पर मेकर्स ने करोड़ों का दांव का लगा रखा है तो सैफ भी 600 करोड़ की फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। नीचे पढ़ें कौन-कौन की फिल्मों में नजर आएंगे सलमान-शाहरुख-सैफ और मेकर्स ने कितने करोड़ का दांव लगाया है इनपर...

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2022 5:08 AM IST

18
इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग

सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान की। करीब 5 साल बहाद शाहरुख सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। वह आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान भी हुआ था।

28

शाहुरुख खान साल 2023 की शुरुआत करेंगे। उनकी 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीजो हो रही है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। फिल्म को यशराज के बैनर चले बनाया गया है।

38

शाहरुख खान की दूसरी फिल्म जवान, जिसे साउथ के स्टार डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है, 2 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में है। 180 करोड़ के बजट की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। 

48

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी शाहरुख खान नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। तापसी पन्नू के साथ वाली ये फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए हैं।

58

बात सलमान खान की करें तो उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान 2023 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 21 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल लीड रोल में है। 100 करोड़ ये फिल्म 2014 में आई साउथ फिल्म वीरम की हिंदी रीमेक हैं।

68

सलमान खान की टाइगर सीरीज की फिल्म टाइगर 3 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। कैटरीना कैफ के साथ वाली एक्शन से भरपूर इस फिल्म को 225 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में इमरान हाशमी भी खास रोल में नजर आएंगे।

78

बात सैफ अली खान की करें तो उनकी फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट बार-बारे चेंज हो रही है। पहले यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। फिर मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया और अब ये फिल्म 16 जून को रिलीज होगी। 600 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में सैफ के साथ प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में हैं।

88

आमिर खान के लिए 2022 अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 4 साल बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा से स्क्रीन पर वापसी की और ये फिल्म भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। करीना कपूर के साथ वाली इस फिल्म को 180 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने तय किया है कि वह सालभर तक एक्टिंग से दूर रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें
2022 की बॉलीवुड की 10 महा डिजास्टर फिल्में, 5 तो BOX OFFICE पर 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई

एक बहाने से FLOP अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr का घर दिखता है ऐसा

2022 में BOX OFFICE पर सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 बॉलीवुड फिल्म, लिस्ट में FLOP अक्षय-आमिर की मूवी भी

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, 8 PHOTOS में देखें बंगले Ramayan के अंदर की सजावट

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos