मुंबई। करीना और करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 74 साल (15 फरवरी) के हो गए हैं। 15 फरवरी 1947 को जन्मे रणधीर के बर्थडे को खास बनाने के लिए कपूर फैमिली ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी रखी। इसमें उनकी दोनों बेटियां करिश्मा, करीना के अलावा दामाद सैफ अली खान, भांजे आदर जैन, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, संजय कपूर, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया समेत कई सेलेब्स नजर आए। यह पार्टी देर रात तक चलती रही। बता दें कि रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव की मौत 6 दिन पहले यानी 9 फरवरी को हुई थी। ऐसे में कपूर फैमिली की इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
पार्टी के दौरान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा- कितने बेशर्म लोग हैं ये...कुछ दिन तो रुक जाते। वहीं एक और शख्स ने कहा- हैरानी में हूं। हफ्ता भी नहीं बीता और ये लोग पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं।
28
एक शख्स ने लिखा- राजीव जी की मौत को हफ्ताभर भी नहीं हुआ और ये लोग बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। यकीन नहीं होता। वहीं एक और शख्स ने लिखा- तेरहवीं तो हो जाने देते चाचा की।
38
एक और शख्स ने कहा- बर्थडे पर जश्न...कैसा? क्या इन लोगों के अंदर भावनाएं मर चुकी हैं। उनके (रणधीर) भाई की मौत दो-तीन दिन पहले ही हुई है। शर्म आती है। एक अन्य शख्स ने लिखा- जितनी बड़ी हस्ती, मौत का गम उतना ही कम।
48
एक यूजर ने लिखा- ऋषि कपूर के जाने के बाद कपूर खानदान से और उम्मीद ही क्या की जा सकती है। ऋषि जी अगर जिंदा होते तो ऐसा देखने को नहीं मिलता। दिखावा करते हैं ये लोग। हैरानी होती है।
58
बता दें कि 9 फरवरी को राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पिछले दो साल में कपूर फैमिली में यह चौथी मौत है। एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा था कि राजीव की मौत के बाद वो अपने घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं।
68
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में संजय कपूर पत्नी महीप कपूर के साथ पहुंचे।
78
पार्टी के बाद सैफ अली खान बेटे तैमूर को गोद में लिए दिखे। वहीं उनके पीछे संजय कपूर और अन्य लोग नजर आ रहे हैं।
88
पार्टी के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते संजय कपूर।