नीतू कपूर की पार्टी में दिखे करन जौहर तो लोगों ने लगा दी क्लास, सुना था वो बुरी तरह टूट गए हैं लेकिन..

Published : Jul 09, 2020, 06:55 PM ISTUpdated : Jul 10, 2020, 12:03 PM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही करन जौहर को नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। हाल ही में करन जौहर के करीबी दोस्त ने मीडिया को बताया कि वे ट्रोलिंग से बुरी तरह आहत हैं और ऐसे में कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि शाम होते-होते उनके इस दोस्त का दावा तब खोखला साबित होता दिखा, जब करन जौहर को रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में देखा गया। करन जौहर की फोटो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

PREV
17
नीतू कपूर की पार्टी में दिखे करन जौहर तो लोगों ने लगा दी क्लास, सुना था वो बुरी तरह टूट गए हैं लेकिन..

बुधवार रात को नीतू कपूर ने अपनी बर्थडे पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें करन जौहर के अलावा, नीतू के बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा समेत दूसरे फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।

27

नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में करन जौहर की फोटो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- मैंने कहीं पढ़ा था कि करन जौहर बुरी तरह टूट गए हैं। लेकिन यहां तो अच्छे-भले दिख रहे हैं। 

37

एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है, और हमने तो सुना था कि करन जौहर बिल्ली-कुत्तों की तरह रो रहे हैं। दिखावे और पाखंड का क्या असहनीय स्तर है।

47

इससे पहले एक इंटरव्यू में करन जौहर के करीबी दोस्त ने दावा किया था कि सुशांत की मौत के बाद से करन अपने खिलाफ बढ़ती नफरत से बुरी तरह टूट गए हैं। वे लगातर रो रहे हैं और कुछ भी बोल पाने की कंडीशन में नहीं हैं। 

57

करन के करीबी दोस्त ने बताया था कि वो इस वक्त किन हालातों से गुजर रहे हैं, ये तो वो ही बता सकते हैं। उन्होंने कहा सुशांत की मौत के बाद जिस तरह लोगों ने उनपर अपना गुस्सा निकाला है, उसे देखकर वह बुरी तरह से टूट गए हैं। वो अक्सर पूछते हैं कि क्या वाकई वो ये सब डिजर्व करते हैं?

67

करन जौहर के दोस्त ने बताया था कि उनके क्लोज रहे सभी लोग जनता के निशाने पर हैं और इसे लेकर फिल्ममेकर खुद को कसूरवार समझ रहे हैं। 

77

उनके 3 साल के बच्चों को मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो रोते हुए यही सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया जिसके लिए उनपर निशाना साधा जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories