Ranveer Singh के पास कितनी दौलत, धुरंधर स्टार की 5 सबसे महंगी चीजें कौन सी?
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म देखने लोगों की भीड़ टूट पड़ी है। बता दें कि मूवी की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त हुई है। मूवी रिलीज पर आपको रणवीर की नेटवर्थ और उनकी महंगी चीजों के बारे में बता रहे हैं।

रणवीर सिंह की नेटवर्थ कितनी
धुरंधर 2 स्टार रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म की वजह से छाए हुए हैं। उनकी फिल्म देखने लोग उत्साहित हो रहे हैं। बात उनकी नेटवर्थ की करें तो वे करीब 400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वे एक मूवी में काम करने 30 से 40 करोड़ फीस लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वे 3-5 करोड़ चार्ज करते हैं। आपको उनकी 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में बताते हैं…
1. रणवीर सिंह का क्वाड्रुप्लेक्स बंगला
रणवीर सिंह का मुंबई में क्वाड्रुप्लेक्स बंगला है। इस बंगले की कीमत लगभग 119 करोड़ है, जो उनकी सबसे महंगी चीजों में से एक है।
ये भी पढ़ें... 19 March को BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, एकसाथ रिलीज हो रही ये 5 फिल्में
2. रणवीर सिंह का अलीबाग हॉलिडे विला
रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर अलीबाग में एक आलीशान हॉलिडे विला खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ है।
3. रणवीर सिंह का आलीशान अपार्टमेंट
रणवीर सिंह का बीउमोंड टावर्स में एक अपार्टमेंट है, जो वर्ली में स्थित है। इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 40 करोड़ बताई जाती है।
4. रणवीर सिंह की फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याटिंग घड़ी
रणवीर को महंगी घड़ियों का शौक है और उनके पास कई ब्रांड की घड़ियां हैं। उनकी सबसे महंगी घड़ी फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याटिंग है, जिसकी कीमत 2.1 करोड़ है और इसमें हीरे हैं।
5. रणवीर सिंह की एस्टन मार्टिन
रणवीर सिंह के पास शानदार कार कलेक्शन है। उनके कलेक्शन की सबसे महंगी कार एस्टन मार्टिन रैपिड एस है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 या धुरंधर, रनटाइम किसका ज्यादा- रणवीर सिंह की दोनों फिल्मों में कौन सी वाली लंबी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।