प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में बेटे तैमूर के साथ निकलीं करीना कपूर, चेहरे पर दिखा ग्लो

मुंबई. बॉलीवुड के 'बेबो' यानी की करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी स्टेज पर हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपना ख्याल रखने के साथ बाहर घूमना-फिरना भी कर रही हैं। अब शुक्रवार को करीना कपूर को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के बेटे तैमूर और स्टाफ के साथ देखा गया है। इस मौके पर वो ब्राउन कलर का पोल्का डॉटज वाली ढिली-ढाली ड्रेस पहनी थी। वहीं बेटे तैमूर ने ब्लू कलर की पैंट और टी-शर्ट पहनी थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 19, 2021 10:40 AM IST

15
प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में बेटे तैमूर के साथ निकलीं करीना कपूर, चेहरे पर दिखा ग्लो

बता दें कि करीना कपूर खान बीते रविवार से मीडिया की नजरों में बनी हुई हैं। खबर थी कि करीना अपने दूसरे बच्चे का स्वागत सोमवार, 15 फरवरी को करने वाली हैं। हालांकि जाहिर तौर करीना अपनी डिलीवरी डेट से लेट हैं। 
 

25

इस दौरान करीना कपूर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो देखने के लिए मिला। वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। करीना कपूर खान को दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही गिफ्ट्स मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 
 

35

फूलों से लेकर बच्चे के लिए खूबसूरत खिलौनों तक काफी कुछ करीना को दिया जा चुका है। करीना एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 
 

45

उन्होंने कहा था कि वह पहले की तरह नर्वस नहीं हैं, बल्कि काफी खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस बार जानती हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।
 

55

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर का काम करना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि यह नियम किसने बनाया की गर्भवती महिलाएं काम नहीं कर सकतीं। यह बेबी के लिए भी अच्छा होता है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos