पैपराजी को देख भड़का Kareena kapoor का लाडला, चिल्लाकर भागा तो टकरा गया शीशे से

Published : Mar 12, 2021, 11:15 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की 'बेबो' कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीते दिन यानी कि 11 मार्च को अपनी भांजी और करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां और तीन साल का बेटा तैमूर भी पहुंचा था। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे को घर पर ही छोड़ रखा था। दूसरे बेबी को जन्म देने के बाद करीना कपूर घर से बाहर निकली हैं और वह हमेशा की तरह गॉर्जियस और स्टनिंग दिखाई दीं। इन सब के बीच बेटा तैमूर बहन की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए काफी एक्साइटेड दिखा। 

PREV
17
पैपराजी को देख भड़का Kareena kapoor का लाडला, चिल्लाकर भागा तो टकरा गया शीशे से

भांजी समायरा के बर्थडे में मौसी करीना कपूर ने सी-ग्रीन कलर का मैक्सी ड्रेस पहना था, जिसका बैलून स्लीव था। इन आउटफिट में वो बेहद सुंदर लग रही थीं। इस दौरान तैमूर के साथ एक किस्सा हो गया। 

27

गाड़ी से उतरते के साथ ही 'बेबो' ने पैपराजी का आभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ तैमूर भी गाड़ी से उतरे। लेकिन तैमूर पैपराजी को देखकर गुस्सा हो गए और उन पर चिल्लाए।

37

तैमूर जैसे ही चिल्ला कर अंदर की तरफ भागे तो वो शीशे से टकरा गए और वापस पीछे खड़े हो गए। करीना मीडिया की तरफ हाथ हिलाते हुए तैमूर का माथा देखने लगती हैं और इसके बाद फिर मीडिया का अभिवादन किया और अंदर चली गईं। 
 

47

इस दौरान तैमूर अली खान ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहना हुआ था जबकि करीना की मां बबीता ने भी करीना की मैक्सी ड्रेस के कलर से मिलता जुलता टॉप और जींस पहना हुआ था।
 

57

कोरोना को देखते हुए उससे बचने के लिए दोनों मां-बेटे ने एतियात बरतते हुए मास्क पहन रखा था। उनके साथ उनके स्टाफ ने भी मास्क पहना हुआ था। 

67

ये तीनों करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के 16वें जन्मदिन पर उन्हें विश करने पहुंचे थे। करीना ने उनके घर जाने से पहले एक अपनी इंस्टा स्टोरी पर समायरा के लिए एक बर्थडे नोट भी लिखा था और मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेश की तस्वीर भी शेयर की थी।
 

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

Recommended Stories