करिश्मा कपूर ने मनाया बेटी का 16वां बर्थडे, पार्टी में बेटे तैमूर संग पहुंची मौसी Kareena Kapoor

Published : Mar 12, 2021, 10:13 AM IST

मुंबई. नब्बे के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर 11 मार्च को 16 साल की हो चुकी हैं। अपने बर्थडे के मौके पर समायरा कपूर ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की है। इस दौरान बेटी ने मां करिश्मा के साथ अपना केक काटा, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस पार्टी में बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर भी पहुंची थीं। इसके साथ ही पार्टी में समायरा के दोस्त भी पहुंचे थे। 

PREV
17
करिश्मा कपूर ने मनाया बेटी का 16वां बर्थडे, पार्टी में बेटे तैमूर संग पहुंची मौसी Kareena Kapoor

करिश्मा कपूर ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'तुम मेरे लिए हमेशा मेरी छोटी प्रिंसेस रहोगी। 16वां जन्मदिन मुबारक हो।'

27

करिश्मा कपूर की इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर और तैमूर की बुआ समेत कई सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में जन्मदिन की बधाई दी।  
 

37

समायरा कपूर ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की है। उनकी बर्थडे पार्टी में चंकी पांडे की छोटी बेटी रिसा पांडे, संजय कपूर के बेटे जहान कपूर सहित अन्य लोग शामिल हुए।

47

बॉलीवुड एक्टर के बेटे जहान कपूर अपनी दोस्त समायरा कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। वहीं, चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन रिसा पांडे भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं।
 

57

करीना कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें बचपन के समायरा और उनके भाई कियान अपनी मौसी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ करीना कपूर ने लिखा, 'तुम एक कारण से मुझे बेबो मां बुलाती हो... क्योंकि तुम्हें पता है जब तुम्हारी मम्मी किसी बात के लिए न कर दे तो किसके पास आना है...' 

67

करीना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं मेरी बच्ची... हमेशा खुश और स्वस्थ रहो और ऊंची उड़ान भरो। मैं तुमसे प्यार करती हूं... हैप्पी बर्थडे समू।'

77

समायरा कपूर का जन्म मुंबई में 11 मार्च, 2005 को हुआ था। जब वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया था।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories