करीना कपूर खान करना चाहती थी राहुल गांधी को डेट, MMS हो गया था वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क,  Kareena Kapoor Khan wanted to date Rahul Gandhi :  भारत में नेता और अभिनेता दोनों के पास बड़ा जनाधार होता है । ये स्टार्स क्या खाते है, क्या पीते हैं। कब उठते है, किनसे मिलते हैं, ऐसी तमाम बातों में लोगों की बड़ी दिलचस्पी होती है। वहीं इनके अफेयर्स और पसंद नापसंद जानने के लिए तो लाखों लोग इन्हें फॉलो  करते हैं। बॉलीवुड सितारों में खासकर एक्ट्रेस का किस हीरो पर क्रश रहा है, इस पर तो लोगों को सबसे ज्यादा दिलचस्पी होती है। करीना कपूर बी टाउन की सबसे फेमस डीवा और अदाकारा में शुमार की जाती हैं। आज यानि 21 सितंबर को उनका जन्मदिन भी है, इस मौके पर हम आपको उनका बेहद दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।   

Rupesh Sahu | / Updated: Sep 21 2022, 08:00 AM IST

18
 करीना कपूर खान करना चाहती थी राहुल गांधी को डेट, MMS हो गया था वायरल

एक समय सिमी ग्रेवाल के शो में करीना कपूर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपना क्रश होना बताया था। करीना ने बड़ी ही  बेबाकी से देश के सबसे चर्चित राजनेता के लिए अपनी मोहबब्त का इज़हार कर दिया था।  

28

दरअसल फिल्मों के साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। करीना कपूर तो फिल्म करें या न करें, वे मीडिया की सबसे बड़ी फेवरेट स्टार हैं। 
 

38

करीना कपूर के घर के आसपास तकरीबन 24 घंटे पैपराज़ी मौजूद रहते हैं। जैसे ही बेबो की झलक देखने को मिलती है। कैमरे के फ्लेश चमकने लगते हैं।  

48

करीना कपूर जितनी बिंदास एक्ट्रेस हैं, उतनी ही साफगोई से वे अपनी बाते मीडिया या लोगों के सामने रखती हैं।  कॉफी विथ करन जौहर जैसे शो में  वे कई बार बेबाक बयान भी दे चुकी हैं। वहीं सिमी ग्रेवाल के शो में तो उन्होंने अपनी दिल की बात खोलकर रख दी थी। 

58

सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) एक फेमस और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार की जाती रही हैं, वे काफी समय पहले एक चैट शो  Rendezvous with Simi Garewal संचालित करती थी, हालांकि अब ये शो बंद हो चुका है।

68

सिमी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट  से बीते दिनों एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें कई सारे कलाकारों ने अपने क्रश के बारे में खुलकर बताया था।  संजय लीला भंसाली ने माधुरी दीक्षित तो जैकी श्रॉफ सुष्मिता सेन के साथ डेट पर जाना चाहते थे।  वहीं राकेश रोशन और गोविंदा की पसंद कॉमन थी। दोनों ने रेखा का नाम लिया। 

 

78

वहीं इस शो में कपूर खानदान की लाड़ली बेटी करीना ने अपना पहला क्रश राहुल गांधी को बताया था । जब सिमी  ग्रेवाल ने करीना से उनके पहली मोहब्बत के बारे में पूछा तो उन्होंने डेट पर जाने के लिए राहुल गांधी  का नाम लिया था।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..
https://www.instagram.com/p/Ce_LRzkg9MP/

88

करीना कपूर के इस खुलासे के बाद बड़ा बवाल हुआ था। वहीं एक बार शाहित कपूर से लिपलॉक का उनका एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद उनकी बड़ी फजीहत हुई थी। उस दौरान फैंस ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी।  

 

और पढ़ें...

पंखे से लटकी मिली 29 साल की एक्ट्रेस की लाश, सुसाइड नोट में किया वजह का खुलासा

किसी की लाश 2 दिन घर में पड़ी रही तो किसी को अर्थी तक ना हुई नसीब, बेहद गरीबी में हुई इन 12 सेलेब्स की मौत

'KGF Chapter 2' ने खरीदारों को किया मालामाल, दिया इतना प्रॉफिट ऐसी 5 फ़िल्में बन जाएं

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos