Kareena के दादा ने पहले ये रखा था अपनी प्यारी पोती का नाम, इस शख्स को नहीं आया पसंद तो बदलना पड़ा

Published : Feb 27, 2021, 08:47 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 08:48 PM IST

मुंबई। करीना कपूर ( Kareena kapoor) 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है। करीना के दूसरे बेटे को पैदा हुए हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक उन्होंने अपने बेटे का नाम नहीं रखा है। लोग सैफीना के दूसरे बेटे का नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। यहां तक कि कई लोगों ने तो सोशल मीडिया पर कपल को बेटे का नाम भी सुझाया है। वैसे, बता दें कि बड़े बेटे तैमूर (Taimur) से लेकर खुद करीना कपूर का नाम रखने के पीछे भी बेहद दिलचस्प किस्सा है। 

PREV
18
Kareena के दादा ने पहले ये रखा था अपनी प्यारी पोती का नाम, इस शख्स को नहीं आया पसंद तो बदलना पड़ा

दादा ने पहले ये रखा था करीना का नाम :
कहा जाता है कि करीना कपूर के जन्म से 6 दिन पहले उनकी चचेरी बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ था। चूंकि उस वक्त देशभर में गणपति उत्सव चल रहा था। ऐसे में दादा राज कपूर ने भगवान गणेश की पत्नियों रिद्धि और सिद्धि से प्रेरित होकर रणबीर की बहन का नाम रिद्धिमा और करीना का नाम सिद्धिमा रखा था। 
 

28

मां बबीता को पसंद नहीं था ये नाम : 
हालांकि ऋषि और नीतू कपूर ने जहां अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा ही रहने दिया, वहीं उनके भइया-भाभी यानी रणधीर-बबीता को अपनी बेटी का नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने सिद्धिमा से बदलकर उसका नाम करीना कर दिया।  

38

बबीता ने इसलिए बदला बेटी का नाम : 
बबीता ने अपनी छोटी बेटी का नाम करीना क्यों रखा, इसके पीछे भी दिलचस्प किस्सा है। जब बबीता प्रेग्नेंट थीं तो उस वक्त वो लियो टॉल्सटॉय की किताब 'अन्ना कारेनिना' पढ़ती थीं। इस किताब के टाइटल से प्रभावित होकर ही बबीता ने बेटी का नाम करीना रख दिया था। 

48

ये हैं करीना और करिश्मा के निक नेम : 
वैसे, कपूर खानदान की बेटियों करिश्मा और करीना कपूर के निक नेम भी हैं। करिश्मा कपूर को जहां लोलो कहा जाता है, वहीं करीना को बेबो के नाम से पुकारते हैं। रणधीर कपूर अपनी दोनों बेटियों का निकनेम फनी रखना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने बेटियों के निक नेम अलग रखे।

58

करीना के बेटे तैमूर के नाम पर भी हुआ था विवाद :
2016 में करीना कपूर के बड़े बेटे के जन्म के बाद भी नाम को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, करीना-सैफ ने बेटे का नाम तैमूर रखा। इस पर पाक मूल के लेखक तारेक फतेह ने करीना को टैग करते हुए ट्वीट किया था- आप या तो अनपढ़ हैं या घमंडी। बेटे का नाम तैमूर रखकर आपने ऐसा कर दिया है कि वो भारतीयों का नरसंहार करने वाले शख्स के नाम से जाना जाए।

68

इस वजह से करीना को पसंद था तैमूर नाम : 
वहीं, 2018 में एक मीडिया हाउस कॉन्क्लेव में करीना ने कहा था- मेरे अस्पताल जाने से एक रात पहले सैफ ने पूछा- क्या यह लड़का है? क्या तुम वाकई ऐसा चाहती हो? चलो उसका नाम बदलते हैं और उसे फैज बुलाते हैं। यह बहुत पोएटिक और रोमांटिक है। मैंने कहा- नहीं। अगर यह लड़का है तो मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा फाइटर हो। तैमूर का मतलब फौलाद होता है और मैं फौलादी पुरुष पैदा करूंगी। मुझे गर्व है कि उसका नाम तैमूर है।

78

ये हो सकता है करीना के छोटे बेटे का नाम : 
वैसे, माना जा रहा है कि करीना अपने छोटे बेटे का नाम फैज रख सकती हैं, जो तैमूर के वक्त उन्हें सैफ अली खान ने सुझाया था। हालांकि ये नाम करीना को खास पसंद नहीं आया था। फिलहाल, लोग अब भी सैफीना के छोटे बेटे का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

88

8 साल पहले करीना ने की थी शादी : 
सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी) के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इसके बाद करीना 21 फरवरी को दोबारा मां बनीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories