तो ये है बेटे की खूबसूरती का राज, करीना ने पति के अलावा तैमूर की क्यूटनेस के पीछे बताई ये वजह

Published : Jun 07, 2020, 06:25 PM ISTUpdated : Jun 08, 2020, 12:47 PM IST

मुंबई। करीना कपूर का बेटा तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। आए दिन तैमूर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से सैकड़ों फैन पेज बने हुए हैं। वैसे, तैमूर के फैन सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं हैं, बल्कि खुद करीना भी बेटे के क्यूट लुक की दीवानी हैं। अपने एक पुराने लाइव चैट में करीना ने तैमूर के लुक की तारीफ करते हुए बेटे की खूबसूरती का राज भी बताया था। 

PREV
17
तो ये है बेटे की खूबसूरती का राज, करीना ने पति के अलावा तैमूर की क्यूटनेस के पीछे बताई ये वजह

लाइव चैट में करीना ने कहा था, मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। इसलिए नहीं कि वो मेरा बेटा है बल्कि इसलिए क्योंकि वो वाकई में गुड लुकिंग है। उसके पठान जींस हैं लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं, बल्कि मैंने भी खूब घी खाया था। 

27

फरवरी, 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने करीना और बेटे तैमूर को लेकर कई खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि तैमूर अभी छोटा है, फिर भी वो अपनी मां को मेकअप में देखना पसंद नहीं करता है। सैफ के मुताबिक, तैमूर मुझे किसी भी लुक में देख ले उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

37

वहीं करीना ने एक चैट शो में बताया था कि सैफ बेटे को लेकर इतने जुनूनी हैं कि काम पर बहुत मुश्किल से जाने को तैयार होते हैं। सैफ दीवाने हो गए हैं। मुझे उन्हें धक्के मारकर बाहर भेजना पड़ता है। मैं कहती हूं कि शूट के लिए जाना है तो वो कहने लगते हैं शूट कैंसिल है। मैं तैमूर को छोड़कर नहीं जाऊंगा।

47

करीना के मुताबिक, तैमूर को मिल रही लाइमलाइट और अट्रैक्शन को लेकर सैफ काफी नाराज रहते हैं। वो मुझसे कहते हैं कि अपने बच्चे का लगातार मनोरंजन करने की क्या जरूरत है। क्यों उसका रोज-रोज घर से बाहर जाना जरूरी है। हर समय उसे लोगों का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन क्यों बनाया जा रहा है।

57

बता दें कि करीना ने जून, 2018 में तैमूर का एडमिशन प्ले स्कूल में कराया है। तैमूर का ये नया जिम कम स्कूल एक स्टारकिड्स के हिसाब से काफी सस्ता है। इस किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है। यानि की इसके हर महीने का चार्ज महज 5,000 रु. है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में हफ्ते में महज एक दिन की क्लास लगती है। 

67

सैफीना के लाडले तैमूर साढ़े 3 साल के हो चुके हैं। 20 दिसंबर, 2016 को जन्मे तैमूर को करीना एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनाना चाहती हैं। 

77

कुछ दिनों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में जब करीना से पूछा गया कि वो तैमूर के लिए कौन सा करियर सिलेक्ट करेंगी? इस पर करीना ने जवाब दिया था- मैं नहीं ये तो तैमूर ही अपनी पसंद से चुनेगा कि उसे क्या करना है। लेकिन फिर भी मैं चाहूंगी कि वो क्रिकेटर बने। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories