करीना ने 10 साल बड़े पति सैफ के लिए कह दी ये बड़ी बात, खोले शादीशुदा जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज

Published : Oct 20, 2020, 06:50 PM ISTUpdated : Oct 23, 2020, 09:51 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) और सैफ अली खान (saif ali khan) ने हाल ही में अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाई। दोनों इस वक्त पटौदी पैलेस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। करीना को अपने पति सैफ पर काफी गर्व है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कई 100 सुपरस्टार्स हो सकते हैं लेकिन सैफ जैसा कोई नहीं हो सकता। करीना ने कहा- सैफ एक ब्रेव एक्टर हैं। यहां कई सुपरस्टार्स होंगे लेकिन सैफ जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। वह बहुत ही अलग सोचते हैं। कमर्शियल फिल्मों में 25 साल काम करने के बाद सैफ ने सेक्रेड गेम्स जैसी सीरीज की। वैसे तो आप सभी जानते हैं कि करीना प्रेग्नेंट है और दूसरी बार मां बनने वाली है। बता दें कि अपनी फिल्म लालसिंह चड्ढा सिंह शूटिंग खत्म कर अपने घर मुंबई वापस लौट आई है।

PREV
18
करीना ने 10 साल बड़े पति सैफ के लिए कह दी ये बड़ी बात, खोले शादीशुदा जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज

करीना ने आगे कहा- इसने एक ट्रेड शुरू किया और भारत को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। इतना ही नहीं शादी की 8वीं एनिवर्सरी के मौके पर करीना ने अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज बताया था। 

28

करीना ने मैरिज एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा था- एक बार की बात है, बेबो नाम की एक लड़की और सैफू नाम का एक लड़का था। दोनों स्पैगेटी और वाइन से प्यार करते थे और खुशी से रहते थे। अब आप लोग एक खुशहाल शादी की कुंजी को जानते हैं। सालगिरह की शुभकामनाएं SAKP हमेशा और उससे भी आगे।

38

बता दें कि दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान हैं। वहीं, करीना अब दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और अगले साल मार्च में मां बनने वाली हैं।

48

करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था- हम लद्दाख में फिल्म 'टशन' (2008) की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त मेरा शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था। सोशली मिलने के बावजूद भी मेरी और सैफ की बहुत ज्यादा बात नहीं होती थी। जब शूटिंग के दौरान मैंने उन्हें होटल के पूल के पास देखा तो वो जींस में लाउंज चेयर पर बैठे थे। सैफ को देख मैंने अपनी फ्रेंड से कहा- ''ओह माय गॉड...ही इज सो हॉट'।"

58

करीना के मुताबिक- हम अपनी प्राइवेसी को लेकर फिक्रमंद थे। इसलिए हमने घरवालों को साफ कह दिया था कि अगर मीडिया ने हमारी शादी को ज्यादा हाईलाइट किया तो हम घर से भाग जाएंगे।

68

करीना से पहले सैफ खुद से 13 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह को तलाक दे चुके थे। दोनों की शादी 1991 में हुई थी। सैफ और अमृता की पहली मुलाकात फिल्म 'ये दिल्लगी' के सेट पर हुई थी। दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे। अमृता के मुताबिक फोटोशूट के दौरान जब सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता काफी सीनियर थीं।
 

78

करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। शूटिंग खत्म होने पर करीना ने सोशल मीडिया पर लिखा था- सभी जर्नी का एक अंत होता है। आज मैंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की। कठिन समय, महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी और नर्वसनेस कोई भी हमारे जज्बे को रोक नहीं सकी। बेशक सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए। शुक्रिया आमिर खान और अद्वैत चंदन। शुक्रिया पूरी शानदार टीम, पूरी क्रू आपको याद करूंगी।

88

करीना का बेबी बंप दिखने लगा है तो ऐसे में सबके मन में यही सवाल था कि बेबी बंप के साथ करीना 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कैसे करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना का बेबी बंप छुपाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories