मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) पिछले कुछ दिनों से पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बेटों तैमूर (Taimur) और जहांगीर (Jehangir) के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही थीं। रविवार को करीना मुंबई लौट आईं। इस दौरान उनकी फैमिली कलीना एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुई। बाहर निकलते वक्त करीना का छोटा बेटा जहांगीर जहां नैनी की गोद में दिखा तो वहीं तैमूर ग्रीन टी-शर्ट और पिंक पैंट में उनके पीछे नजर आए। इस दौरान तैमूर ने मास्क लगा रखा था। वहीं ऐश्वर्या राय भी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान मां-बेटी ने मास्क से अपने चेहरे को कवर कर रखा था।