मुंबई. देशभर में आज क्रिसमस (Christmas) की धूम है। बॉलीवुड में भी सेलेब्स साल का बड़ा दिन मनाते नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की मां जॉइस पालीकार्प (Joyce Polycarp) के घर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें करीना कपूर अपने परिवार के साथ शिरकत की। वहीं अपने मां के घर मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ पहुंची। अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) भी इस पार्टी में शामिल हुआ। अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) अपने पति और बच्चों के साथ मां के घर गईं। आइए नीचे देखते हैं किस-किस पर छाया क्रिसमस का खुमार...
करीना कपूर पिछले कई दिनों से कोरोना ग्रस्त थी। लेकिन वो अब कोरोना निगेटिव हो चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा के मां के घर करीना अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बच्चों के साथ पहुंची।
27
करीना ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आईं। उन्होंने खुद के बेहद ही सिंपल रखा था बावजूद इसके वो खूबसूरत लग रही थीं। वही सैफ ने नीले रंग की पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है, जबकि तैमूर ने सफेद पजामे के साथ गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ है। जेह को करीना ने सैफ अली के कलर के कपड़े पहनाए थे।
37
वहीं मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने बेहद ही ग्लैमरस ड्रेस पहन रखा था।वो अपने बेटे के साथ पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक कराईं।
47
बता दें कि मलाइका अरोड़ा की मां मलयाली क्रिश्चन हैं। वहीं, पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी। मलाइका अरोड़ा साल 2017 में अपने पति अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। अरहान अपने पिता अरबाज के भी बेहद करीब हैं।
57
इस पार्टी में अमृता अरोड़ा पति शकील लद्दाख और बेटे रयान और अजान के साथ मां के घर पहुंची। इस दौरान अमृता ने बेहद ही चमकीली शॉट ड्रेस पहन रखी थी।
67
अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लद्दाख से शादी की थी। वो अपनी बहन मलाइका के बेहद करीब हैं। इतना ही नहीं अमृता करीना कपूर की बेस्टी हैं। इसलिए किसी भी पार्टी में मलाइका, करीना और अमृता एक साथ जरूर नजर आती हैं।
77
क्रिसमस पार्टी में मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी शिरकत की। मलाइका और अर्जुन कपूर को अक्सर साथ-साथ घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।