करीना के चाचा की प्रेयर मीट में शामिल हुआ कपूर परिवार, सैफ अली खान भी पहुंचे पर नहीं दिखीं बेबो

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चाचा और राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की प्रेयर मीट (शांति सभा) शुक्रवार को रखी गई। इसमें कपूर फैमिली के अलावा चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। नीतू कपूर ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए ये बात साफ कर दी थी कि चौथे की रस्म का आयोजन नहीं किया जाएगा। शांति सभा में नीतू कपूर के अलावा उनके बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे। वहीं कपूर फैमिली से अलग सैफ अली खान नजर आए। हालांकि इस दौरान करीना कपूर नहीं दिखीं। बता दें कि करीना कपूर की डिलिवरी होने वाली है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2021 2:35 PM IST

111
करीना के चाचा की प्रेयर मीट में शामिल हुआ कपूर परिवार, सैफ अली खान भी पहुंचे पर नहीं दिखीं बेबो

राजीव कपूर का 9 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 58 साल के राजीव का इस तरह जाना कपूर परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। खासकर, बड़े भाई रणधीर कपूर के लिए यह सदमा बहुत गहरा है। 

211

रणधीर कपूर ने पिछले दो साल में अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अलावा बहन रितु नंदा कपूर और दो भाइयों ऋषि और राजीव कपूर को खो दिया है। 

311

शुक्रवार को शांति सभा में पूजा-अर्चना करके राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कपूर फैमिली के सभी सदस्य शामिल हुए। 

411

प्रार्थना सभा में रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, आलिया भट्ट, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उनके पति भरत साहनी और अरमान जैन मौजूद रहे। 

511

श्रद्धांजलि सभा में सैफ अली खान भी शामिल हुए। हालांकि करीना कपूर नहीं आ पाईं।

611

चाचा राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी।

711

चाचा राजीव कपूर की प्रार्थना सभा के लिए पहुंचीं करिश्मा कपूर। दूसरी ओर राजीव कपूर की बहन रीमा जैन।

811

श्रद्धांजलि सभा में पति भरत साहनी के साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा।

911

राजीव कपूर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रितेश सिधवानी।

1011

राजीव कपूर की श्रद्धांजलि सभा में शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर। दूसरी ओर रीमा जैन के बेटे अरमान।

1111

श्रद्धांजलि सभा के दौरान संजय कपूर उनकी पत्नी महीप कपूर, करिश्मा कपूर, रीमा जैन व कपूर फैमिली के अन्य लोग।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos