मिलिए करिश्मा कपूर की हमशक्ल से, कद-काठी ही नहीं स्टाइल और मुस्कान भी हूबहू लोलो जैसी

Published : Apr 12, 2021, 07:16 PM IST

मुंबई। माना जाता है कि दुनिया में हर किसी का हमशक्ल मौजूद है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी सूरत किसी न किसी से मिलती है। हालांकि कुछ चेहरे तो ऐसे हैं जिनके हमशक्ल भी काफी फेमस हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर अब करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की हमशक्ल के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हिना खान (Heena Khan) के नाम से एक प्रोफाइल है, जिसमें एक लड़की हूबहू करिश्मा कपूर की तरह लगती है। इस लड़की की न सिर्फ शक्ल करिश्मा से मिलती है, बल्कि वह एक्सप्रेशन भी काफी हद तक लोलो की तरह ही देती है। 

PREV
19
मिलिए करिश्मा कपूर की हमशक्ल से, कद-काठी ही नहीं स्टाइल और मुस्कान भी हूबहू लोलो जैसी

हिना खान कई वीडियो में करिश्मा कपूर की हमशक्ल लग रही हैं। इन्होंने करिश्मा के कई पुराने हिट गानों पर परफॉर्म करते हुए भी वीडियो बनाए हैं। 

29

बता दें कि करिश्मा की ये हमशक्ल पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक लड़की हिना खान है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

39

हिना खान टिकटॉक की वजह से चर्चा में हैं। टिकटॉक पर बैन लगने के बाद हिना अब दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने वीडियो शेयर कर रही हैं। हिना इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं।

49

इंस्टाग्राम पर हिना के 36 हजार फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने काफी सारे करिश्मा के गानों और डायलॉग्स वाले वीडियो पोस्ट किए हैं। हिना की शक्ल करिश्मा कपूर से इतनी मिलती है कि यूजर्स भी कई बार कन्फ्यूज हो जाते हैं। 
 

59

हिना को करिश्मा कपूर की कार्बन कॉपी कहा जाता है। यहां तक कि करिश्मा कपूर के गानों पर हूबहू उनकी कॉपी करती हिना का ड्रेसअप भी लोलो की तरह ही होता है। एक बार अगर करिश्मा भी अपनी इस हमशक्ल को देख लें तो हैरान रह जाएंगी। 

69

बता दें कि करिश्मा कपूर आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में स्पेशल अपीयरेंस करती नजर आई थीं। इसके अलावा वो वेबसीरिज मेंटलहुड से डिजिटल डेब्यू भी कर चुकी हैं। 

79

करिश्मा कपूर फिलहाल अपने दोनों बच्चे बेटी समायरा और बेटे कियान की परवरिश में बिजी हैं। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा था कि मेरे दोनों बच्चे इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कि मैंने कमबैक किया है। 

89

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से लव मैरिज की थी, लेकिन ये सफल नहीं हो पाई। हनीमून से ही करिश्मा और संजय के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। हनीमून पर संजय ने अपनी बीवी का सौदा अपने दोस्तों के साथ कर डाला था। और करिश्मा को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए कहा था।
 

99

आखिरकार करिश्मा ने 2012 में अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान को लेकर मां बबिता के पास रहने मुंबई आ गईं। करीब 4 साल बाद 2016 में दोनों के बीच तलाक फाइनल हुआ।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories