Published : Dec 06, 2021, 11:16 AM ISTUpdated : Dec 06, 2021, 11:18 AM IST
मुंबई। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शादी करने जा रही हैं। इसके लिए कैटरीना और उनकी फैमिली राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा के लिए रवाना हो गई है। हाल ही में कैटरीना की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो अपना सामान पैक करके घर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान कैटरीना व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मां के साथ विक्की कौशल के घर पहुंची कैटरीना..
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की लेटेस्ट फोटोज में वो कार में बैठ कर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां सुजैन भी थीं। घर से निकलते वक्त कैटरीना कैफ ने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन किया।
28
अपने घर से निकलने के बाद कैटरीना कैफ मां सुजैन के साथ सीधे अंधेरी स्थित विक्की कौशल के घर पहुंचीं। इस दौरान कैटरीना विक्की के घर के बाहर पार्किंग में नजर आईं।
38
कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहती है। शादी के वेन्यू पर किसी मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जाया जा सकता है। इसके अलावा शादी में एंट्री करने वाले मेहमानों को एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा। इसी कोड के बेस पर मेहमानों को एंट्री मिलेगी।
48
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 दिसंबर को कैटरीना और विक्की कौशल वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचेंगे। इसके बाद 7 और 8 दिसंबर को कपल की मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। बाद में 9 दिसंबर को दोनों शादी करेंगे।
58
रिपोर्ट्स की मानें तो होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट हाई सिक्युरिटी के हवाले किया गया है। VIP गेस्ट्स की सिक्युरिटी का जिम्मा जयपुर की MH सिक्योरिटी कंपनी को दिया गया है। इस दौरान 100 बाउंसर होटल के बाहर सुरक्षा में तैनात रहेंगे। ये बाउंसर भी रविवार को यहां पहुंच चुके हैं।
68
शादी में आने वाले मेहमान को खाने में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए होटल सिक्स सेंस मैनेजमेंट ने सवाई माधोपुर के जनता जोधपुर स्वीट होम से कॉन्टैक्ट किया है। इन व्यंजनों में केर-सांगरी, हल्दी की सब्जी और लहसुन चटनी लंच और डिनर में शामिल की जा सकती है।
78
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना (Katrina Kaif) और विक्की (Vicky Kaushal) ने शादी की फोटोज के राइट्स एक इंटरनेशनल मैगजीन को देने का फैसला किया है। यह डील करोड़ों में फाइनल हुई है। इसके लिए कैटरीना और उनकी टीम ने मैगजीन से बातचीत की और डील फाइनल हो गई। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि उन्होंने किस मैगजीन को राइट्स दिए हैं।
88
दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखेंगे। शादी में बॉलीवुड से शशांक खेतान, करण जौहर, आलिया भट्ट, अली अब्बास जफर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नताशा दलाल, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के शामिल होने की उम्मीद है।