मुंबई. कोरोना के कारण स्कूलें बंद हैं और स्टूडेट्स ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) ने अपनी पोती की ऑनलाइन क्लास को लेकर कई खुलासे किए हैं। दरअसल, केबीसी ( Kaun Banega Crorepati 13) के सेट पर ग्वालियर के एक स्कूल की प्रिंसिपल कल्पना सिंह पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को ऑनलाइन कक्षाओं की चुनौतियों के बारे में बताया। इस दौरान बिग बी ने बताया कि उनकी पोती आराध्या ( Aaradhya) की ऑनलाइन क्लास में मदद कौन करता है और आराध्या कैसा-कैसी हरकतें करती हैं। आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने क्या कहा।
अमिताभ ने कहा कि आराध्या के पेरेंट्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय उसकी मदद के लिए हैं, क्योंकि वो अपनी ऑनलाइन क्लासेस अटेंड करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घर में भी बच्ची है जो ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रही है। दिन भर लगी रहती है और माता-पिता दोनों वहां उनके सहयोगी बन के रहते हैं, कैसे कंप्यूटर चलया जाए, क्या पीपीटी करना है, सारा कुछ संदेश देते रहते हैं।"
25
कंप्यूटर के सामने करने लगती हैं योगा
अमिताभ बच्चन ने बताया "कई बार तो हमने देखा कोई योग क्लास हो तो वह कंप्यूटर के सामने ही योगा करने लगती है। बड़ा आश्चार्य होता है। एक-आध बार मैं भी गया हूं जब इनकी क्लास चल रही होती है आराध्या की। बहुत अच्छा एक वतावरण बनता है।"
वायरल हुआ था वीडियो
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आराध्या बच्चन राम-सिया का भजन गाती नजर आ रही थीं। ये वीडियो दीवाली के मौके पर शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुे वीडियो में यूजर्स ने आराध्या की तारीफ की थी।
KBC देखती हैं आराध्या
अमिताभ बच्चन ने 2019 में कौन बनेगा करोड़पति के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कैसे ऐश्वर्या और उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा घर पर खेल खेलते हैं और सवालों के जवाब देती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी जया बच्चन शो देखने के लिए बाकी सब कुछ छोड़ देती हैं। उन्होंने बताया कि आराध्या भी शो देखती हैं।
55
हर शुक्रवार आते हैं सेलिब्रिटी
कौन बनेगा करोड़पति 13 में भी हर शुक्रवार को सेलिब्रिटी मेहमान आते हैं। शो में पहले सेलिब्रिटी मेहमान पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग थे। अपकमिंग एपिसोड में दीपिका पादुकोण और फराह खान नजर आएंगी।