एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड दुनिया की सबसे मशहूर फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक है। यहां की फ़िल्में इंटरनेशनल लेवल पर भी कमाल करती हैं। लेकिन अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) इंडियन फिल्मों के लिहाज से सिर्फ बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं रह गया है। कई रीजनल और अन्य भाषाओं की फ़िल्में भी दुनियाभर में खूब देखी जा रही हैं और इनमें से कई फ़िल्में कमाई के झंडे भी गाढ़ रही हैं और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। ईयर एंडर-2022 (Year Ender 2022) के तहत हम आपको देश की 9 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज की इस साल की उस टॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कमाई के मामले में सबसे आगे रही। इस लिस्ट के हिसाब से बॉलीवुड का नंबर चौथा है। नजर डालिए सभी इंडस्ट्रीज की टॉप फिल्म पर...
पहले स्थान पर कन्नड़ सिनेमा है, जिसे सैंडलवुड भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री ने इस साल इंडिया की टॉप हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 'KGF Chapter 2' दी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1278 करोड़ रुपए कमाए। यश स्टारर यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है।
29
दूसरे स्थान पर तेलुगु सिनेमा यानी टॉलीवुड-2 रहा। इस सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' रही। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1155 करोड़ रुपए रहा।
39
कॉलीवुड यानी तमिल सिनेमा इस मामले में तीसरे पायदान पर है। चियान विक्रम, कार्थी और ऐश्वर्या राय अभिनीत 'पोन्नियिन सेल्वन-1' इस साल इस इंडस्ट्री की सबसे कमाऊ फिल्म है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 523.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
49
हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड इस सूची में चौथे स्थान पर है। बॉलीवुड की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 436.40 करोड़ रुपए कमाए। अयान मुखर्जी के निर्देशन वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।
59
मलयालम सिनेमा यानी मॉलीवुड की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'भीष्म पर्वम' है। अमल नीरद निर्देशित इस फिल्म में ममूटी की मुख्य भूमिका थी और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 89.35 करोड़ रुपए रहा था।
69
पंजावुड या पंजाबी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'सौंकन सौंकने' रही, जिसमें एमी विर्क, सरगुन मेहता और निम्रत खैरा की मुख्य भूमिका थी। अमरजीत सिंह सैरोन के निर्देशन वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 56.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
79
मराठी सिनेमा या मैरीवुड की इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म 'पावनखिंड' रही, जिसने दुनियाभर में लगभग 39.65 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया था और इसमें चिन्मय मंडलेकर, मृणाल कुलकर्णी और अजय पुरकर की मुख्य भूमिका थी।
89
ढोलीवुड यानी गुजराती सिनेमा की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म 'कहवतलाल परिवार' रही। विपुल मेहता के निर्देशन में बनी और भव्य गांधी, सिद्धार्थ रानडेरिया और श्रद्धा डेंजर स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 20.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
99
बंगाली सिनेमा यानी टॉलीवुड-1 की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म 'Karnasubarner Guptodhon' है, जिसे वर्ल्डवाइड करीब 9.08 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के डायरेक्टर ध्रुवो बनर्जी थे आर इसमें अबीर चटर्जी, ईशा साहा और अर्जुन चक्रवर्ती कि मुख्य भूमिका थी।