Published : Oct 18, 2021, 06:31 PM ISTUpdated : Oct 18, 2021, 06:37 PM IST
मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के छोटे भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने 17 अक्टूबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान संजय कपूर की मां के घर पर सेलिब्रेशन हुआ, जहां कपूर फैमिली के लोग पहुंचे। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी चाचा का बर्थडे मनाने पहुंची। इस दौरान खुशी बिन मेकअप लुक में दिखीं। खुशी को पहली नजर में देखकर तो पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। खुशी ने व्हाइट टॉप, ब्लू जींस और चेक वाली शर्ट पहने थी। इसके साथ ही उन्होंने टॉप से मैच करते हुए जूते कैरी किए थे। नीचे की फोटोज में देखें सेलेब्स के अजब-गजब अंदाज...
बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के बाद अब खुशी भी फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं। खुशी डांस क्लास से लेकर पिलाटे सेशन भी ज्वाइन कर चुकी हैं।
28
एक समय खबरें थीं कि खुशी करण जौहर की किसी फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। बता दें कि खुशी कपूर बड़ी बहन जाह्नवी से 4 साल छोटी हैं। खुशी अभी सिर्फ 20 साल की हैं।
38
चाचा संजय कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जाते अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला। इस दौरान भाई-बहन मैचिंग ड्रेस में नजर आए। अर्जुन जहां पिंक शर्ट में दिखे तो वहीं अंशुला भी पिंक कलर वाली फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं।
48
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर सोमवार को अंधेरी स्थित एक डांस क्लास के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान श्रद्धा कुर्ते और जींस में नजर आईं। बता दें कि श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म चालबाज इन लंदन में नजर आएंगी।
58
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी दिखी थीं। अक्षरा सिंह कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।
68
साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान पूजा जींस, टी-शर्ट में दिखीं। बता दें कि पूजा ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजो दाड़ो में काम किया है।
78
टीवी एक्टर रवि दुबे सोमवार को पत्नी सरगुन मेहता के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों ने ब्लैक गॉगल लगा रखा था। बता दें कि सरगुन मेहता अफसाना खान के मशहूर गाने 'पता नहीं जी कौन सा नशा' में नजर आ चुकी हैं।
88
राजकुमार राव और कृति सेनन सोमवार को मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर नजर आए। इस दौरान कृति सेनन जहां रंग-बिरंगे गाउन में दिखीं तो वहीं राजकुमार राव ने सूट में नजर आए।