पहली ही फिल्म में इस एक्ट्रेस ने मचाया था धमाल, अब इस खिलाड़ी के साथ रिलेशन को लेकर किया खुलासा

Published : Sep 06, 2021, 01:42 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मोहब्बतें फिल्म से धमाल मचाने वाले अभिनेत्री किम शर्मा ( kim sharma) और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेश (leander paes) के अफेयर की खबरें हैं। किम शर्मा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें  लिएंडर पेस भी हैं। ये रोमांटिक फोटो आने के बाद से कहा जा रहा है किम शर्मा ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। किम ने बॉयफ्रेंड लिएंडर के साथ अपनी फोटो के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा लेक‍िन लड़का और लड़की के बीच प्यार को दर्शाते इमोजी का इस्तेमाल किया है। किम ने फिल्मी सफर में कुछ ही फिल्में कीं, लेकिन अपने अफेयर को लेकर वह आज भी सुर्खियों में रहती हैं। आइए जानते हैं किम शर्मा का अफेयर किसके-किसके साथ था। 

PREV
15
पहली ही फिल्म में इस एक्ट्रेस ने मचाया था धमाल, अब इस खिलाड़ी के साथ रिलेशन को लेकर किया खुलासा

युवराज सिंह 
युवराज सिंह और किम शर्मा के बीच के अफेयर की खबरें तब आईं थी जब युवराज सिंह ने इंडियन टीम में डेब्यू किया था। 2003 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और तकरीबन 4 सालों तक दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहे। इसके बाद दोनों के बीच टकरा की भी खबरें आईं जिसके बाद दोनों अलग हो गए। बाद में युवराज ने हेजल कीच के साथ शादी कर ली। 

25

अली पुंजानी
कहा जाता है कि युवराज से अलग होने के बाद किम ने भारत ही छोड़ दिया था। किम ने केन्या में रह रहे बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली थी। दोनों की शादी लंबे सम तक नहीं चल पाई। अली पुंजानी को छोड़कर अब किम शर्मा मुंबई में रहती हैं। 

35


हर्षवर्धन राणे
2017 में खबरें आईं की किम शर्मा हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कई रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में भी अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया था।  लेकिन  2019 में दोनों के बीच  ब्रेकअप हो गया।

45

लिएंडर पेस
लिएंडर पेस और किम शर्मा के गोवा वकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें शुरू हो गईं। वायरल फोटो में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। गोवा में वकेशन दोनों की कई फोटो सामने आईं थी।

55

अब रिश्ते को किया कन्फर्म
मोहब्बतें मूवी फेम एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को अक्सर एक साथ वॉक पर जाते और वेकेशन पर देखा जा चुका है। इससे अटकलें तेज हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब किम शर्मा ने लिएंडर संग अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफ‍िश‍ियल कर अटकलों पर विराम लगा दी है। उन्होंने रोमाटिंक फोटो शेयर की है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories