KK Death: केके को कोलकाता में दिया गया गन सैल्यूट, परिवार को संभालती दिखीं ममता बनर्जी, देखें PHOTOS

Published : Jun 01, 2022, 06:11 PM ISTUpdated : Jun 01, 2022, 06:32 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर  कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके (KK) को कोलकाता के रवींद्र सदन में गन सैल्यूट दी गई। इस दौरान वहां सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थी। उन्होंने भी सिंगर को श्रद्धांजलि दी साथ ही परिवारवालों को सांत्वना देती दिखाई दीं। केके की मंगलवार रात कोलकाता लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता के सरकारी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया है। केके अंतिम संस्कार 2 जून को मुंबई में किया जाएगा। आइए नीचे देखते हैं कोलकाता में किस तरह उन्हें अंतिम विदाई दी गई...

PREV
17
KK Death: केके को कोलकाता में दिया गया गन सैल्यूट, परिवार को संभालती दिखीं ममता बनर्जी, देखें PHOTOS

सिंगर केके का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद रवींद्र सदन में रखा गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को गन सैल्यूट दी गई। 

27

इसके बाद ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केके के जाने से हर कोई सदमे में हैं। मनोरंज इंडस्ट्री शोक में डूब गया है। 

37

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केके की पत्नी और बच्चों को संभालती नजर आईं। उन्होंने सिंगर को सम्मान जनक विदाई दी।

47

नम आंखों के साथ सिंगर केके के परिवार ने अंतिम दर्शन किए हैं। ममता बनर्जी इस दौरान उनके साथ खड़ी रहीं।

57

केके के पार्थिव शव का पोस्टमार्टम  SSKM हॉस्पिटल में किया गया। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया था। 

67

केके का पार्थिव शरीर को परिवार अपने साथ लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। आज रात 8 बजे के करीब फ्लाइट मुंबई पहुंचेगी। जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

77

मुंबई में केके के घर में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। अंतिम दर्शन की तैयारी हो रही है। केके के अंतिम यात्रा में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

और पढ़ें:

सिंगर केके के चेहरे और सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने असामान्य मौत का केस दर्ज किया, होगी पूछताछ

KK Last Video: मौत के पहले केके ने गाया था ये गाना, सुनकर रो पड़े फैंस, परफॉर्मेंस का अंतिम वीडियो वायरल

Read more Photos on

Recommended Stories