पैसे कमाने के लिए Akshay के पास बचे अब केवल 2-3 साल, इस एक्टर ने अक्की पर कसा तंज तो लोगों ने लगा दी क्लास

Published : Mar 20, 2021, 03:05 PM ISTUpdated : Mar 20, 2021, 03:06 PM IST

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज के दौर में बॉलीवुड के सबसे बिजी और पैसेवाले एक्टर्स में से एक हैं। अक्षय कुमार की हर साल करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। हालांकि पिछले एक साल के दौरान कोरोना के चलते इसमें कुछ कमी आई है। इस साल भी अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें सूर्यवंशी, अतरंगी रे और रामसेतु प्रमुख हैं। अक्षय की कामयाबी को देखते हुए एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने उन पर तंज कसा है। 

PREV
110
पैसे कमाने के लिए Akshay के पास बचे अब केवल 2-3 साल, इस एक्टर ने अक्की पर कसा तंज तो लोगों ने लगा दी क्लास

KRK ने अक्षय कुमार का नाम लेते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए अब कोई खरीदार नहीं बचा है। एक तरफ जहां उनकी फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'बेलबॉटम' रिलीज नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर वो एक के बाद एक नई फिल्मों का ऐलान करते जा रहे हैं। 

210

इतना ही नहीं KRK ने आगे कहा- अक्षय कुमार हर महीने सातों दिन और चौबीसों घंटे शूटिंग कर रहे हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि उनके पास पैसे कमाने के लिए अब सिर्फ दो-तीन साल ही बचे हैं। क्रेजी प्रोड्यूसर उन्हें करीब 125 करोड़ रुपए दे भी रहे हैं।

310

KRK के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- सही है खिलाड़ी की तरक्की देखकर सबकी फटी पड़ी है। वहीं एक और शख्स ने लिखा- जली ना, जली ना तेरी जली ना...। 
 

410

एक और शख्स ने KRK को रिप्लाई करते हुए कहा- सूर्यवंशी अगले महीने 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है समझे। वहीं एक ने कहा- तुझे अपने बारे में चिंता करने की जरूरत है ना कि अक्षय कुमार की। एक और बोला- खाली टाइम में अच्छा मजाक कर लेता है तू। 
 

510

इससे पहले भी KRK ने अगस्त, 2020 में अक्षय कुमार पर निशाना साधा था। दरअसल, अक्षय ने सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्वीट के जरिए खुशी जताई थी। कमाल आर खान ने अक्षय पर निशाना साधते हुए कहा- ओह सर आप आज ही जागे हैं? आप 65 दिनों से सो रहे थे? आपका ये ड्रामा अब काम नहीं करेगा।

610

KRK यहीं पर नहीं रूके उन्होंने दूसरे ट्वीट में अक्षय को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि उनके फैंस नाराज हो गए। उन्होंने कहा- हमारे सूत्रों के मुताबिक सुशांत की डायरी में अक्षय कुमार का नाम था। लेकिन अब वो पन्ने डायरी से गायब है। आशा करता हूं कि सीबीआई सच का पता लगा लेगी।

710

KRK ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा था- 14 जून को अक्षय कुमार ने मेंटल इलनेस पर एक वीडियो जारी किया था और वो लोगों को बताना चाह रहे थे कि सुशांत ने आत्महत्या की है। और आज वो सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को दिए गए केस की सुनवाई के बाद ट्वीट कर रहे हैं। और सच ये है कि सड़क 2 के ट्रेलर की बर्बादी की वजह से ही उन्हें ये करना पड़ा है।

810

अपने कंट्रोवर्शियल ट्वीट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केआरके उर्फ कमाल राशिद खान कई बार सेलेब्स से पंगा ले चुके हैं। केआरके ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर 2008 में आई फिल्म 'देशद्रोही' से डेब्यू किया था। 

910

इसके अलावा वो फिल्म 'एक विलेन' में भी छोटा-सा रोल कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2006 में एक भोजपुरी फिल्म 'मुन्ना पांडे बेरोजगार' में भी काम किया है। KRK बिग बॉस सीजन-3 के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।
 

1010

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'राम सेतु', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम' अतरंगी रे और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं राम सेतु को उन्होंने दिवाली तक रिलीज करने का प्लान बनाया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories