लंबे समय बाद 17 साल के बेटे के साथ दिखीं मलाइका, लोगों ने पूछा- पापा अर्जुन किधर हैं

मुंबई। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फोटो और वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मलाइका ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। बुधवार को मलाइका अपने 17 साल के बेटे अरहान के साथ नजर आईं। लंबे वक्त बाद बेटे के साथ मलाइका को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चुप नहीं रह सके। एक शख्स ने तो अरहान की चुटकी लेते हुए सवालिया लहजे में पूछा- 'पापा अर्जुन किधर हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा- 'बेटे जैसा तो इनका ब्वॉयफ्रेंड है।'

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2019 3:30 PM IST

15
लंबे समय बाद 17 साल के बेटे के साथ दिखीं मलाइका, लोगों ने पूछा- पापा अर्जुन किधर हैं
बता दें कि अरहान, मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान का जन्म, 9 नवंबर, 2002 को हुआ था। अरबाज और मलाइका ने 1998 में शादी की थी। हालांकि शादी के 19 साल बाद मई, 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया।
25
अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका इन दिनों बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखे जाते हैं। यहां तक कि कई मौकों पर मलाइका अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप की बात भी कबूल चुकी हैं।
35
तलाक के बाद जहां मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं, वहीं उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रयानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
45
मलाइका के मुताबिक, उनका बेटा अरहान उनसे कहीं ज्यादा मौसी के करीब है। अरहान उससे कुछ भी नहीं छुपाता। उसकी एक गर्लफ्रेंड है या 10, यह सब वह अमृता को बताता है। वह अपनी मौसी के बेहद नजदीक है।"
55
बेटे अरहान के अलावा मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा और सोहैल खान की पत्नी सीमा खान भी नजर आए। अमृता अरोड़ा ने 2009 में शकील लड़क से शादी की, जबकि सीमा खान 1998 में सलमान के भाई सोहैल से शादी की थी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos