अब ऐसी दिखने लगी 90 के दशक की ये एक्ट्रेस, 21 साल पहले अचानक इंडस्ट्री से हो गई थी गायब

मुंबई। 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं। हाल ही में ममता कुलकर्णी की कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिनमें वो डिफरेंट लुक में नजर आ रही हैं। 20 अप्रैल, 1972 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी ममता कुलकर्णी अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। 1993 में  स्टारडस्ट मैगजीन में टॉपलेस होने से लेकर इस्लाम धर्म अपनाने तक, ममता और विवादों का गहरा नाता रहा है। 21 साल पहले अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं ममता कुलकर्णी..

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2021 8:02 AM IST

18
अब ऐसी दिखने लगी 90 के दशक की ये एक्ट्रेस, 21 साल पहले अचानक इंडस्ट्री से हो गई थी गायब

ममता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से की थी। उसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन 2000 के बाद ममता अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। 

28

ममता कुलकर्णी ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से प्यार करती थी। विकी जेल में बंद था उसे छुड़ाने के लिए ममता ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और दुबई जाकर बस गईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी।
 

38

मई 2016 में एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई की जेल में विक्की को लगा कि अगर वो इस्लाम धर्म कबूल कर ले तो कानून में उसकी सजा कम हो सकती है। खबरों के मुताबिक कानून के शिकंजे से बचने के लिए विकी ने बाद में इस्लाम कुबूल कर लिया था।

48

कहा जाता है कि विक्की के प्यार में पागल ममता कुलकर्णी भी मुस्लिम बन गई थीं। विकी ने अपना नाम यूसुफ अहमद रख लिया और ममता ने आयशा बेगम। फिर 15 साल जेल में रहने के बाद विकी गोस्वामी की सजा 10 साल कम कर दी गई थी।

58

विक्की ने 2013 में ममता कुलकर्णी से शादी कर ली और फिलहाल दोनों केन्या के शहर मोम्बासा में रहते हैं। हालांकि, ममता ने अपनी शादी की खबरों को हमेशा ही अफवाह बताया। ममता के मुताबिक, मैंने कभी किसी से शादी नहीं की और न ही शादीशुदा हूं। ये सच है कि मैं विक्‍की से प्यार करती हूं, लेकिन उसे भी पता होगा कि अब मेरा पहला प्यार भगवान है।

68

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने ममता को फिल्म 'चाइना गेट' में बतौर लीड एक्ट्रेस लिया था। शुरुआती अनबन के बाद संतोषी, ममता को फिल्म से बाहर निकालना चाहते थे। खबरों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड से प्रेशर बढ़ने के बाद, उन्हें फिल्म में रखना पड़ा था। बाद में ममता ने संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था।

78

फिल्‍म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा था- कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं।

88

कभी अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली ममता साध्वी भी बनीं। बॉलीवुड की गलियों को छोड़ उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ी। 2013 में उन्होंने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' रिलीज की थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos