Manoj Bajpayee बने 2021 के सबसे पॉप्युलर OTT एक्टर, पंकज त्रिपाठी और समांथा रूथ प्रभु भी लिस्ट में शामिल

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 की तरह 2021 भी बुरे सपने की तरह रहा। कोरोना महामारी की वजह से फिल्मों की शूटिंग और सिनेमाघर बंद रहे। इस बीच ओटीटी (OTT) का क्रेज बढ़ गया। बड़े सितारे भी ओटीटी पर डेब्यू करने लगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जहां फिल्में रिलीज होने लगी, वहीं नए-नए सीरीज भी बनकर तैयार होने लगे जिसमें बड़े सितारे नजर आए। हालांकि ओटीटी पर कोरोना से पहले कई सितारों ने डेब्यू कर लिया था उसमें में एक नाम मनोज वाजपेयी (Manoj bajpayee) का भी रहा।  ऑरमेक्स मीडिया ने बीते 3 महीनों में ओटीटी पर छाने वाले सितारों की लिस्ट रिलीज कर दी है। यहां देखें किसे मिला कौन सा स्थान...

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 4:43 PM IST / Updated: Dec 29 2021, 10:16 PM IST

110
Manoj Bajpayee बने 2021 के सबसे पॉप्युलर OTT एक्टर, पंकज त्रिपाठी और समांथा रूथ प्रभु भी लिस्ट में शामिल

'द फैमिली मैन' (The Family Man) से एक्टर ने ओटीटी पर डेब्यू किया। साल 2019 में आई इस सीरीज में TASC में काम करने वाले श्रीकांत की भूमिका निभाकर वो छा गए।  दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुई। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहीं वजह है कि उन्हें ओटीटी का सबसे पॉप्युलर एक्टर माना गया।ऑरमैक्स मीडिया ने एक सर्वे कराया। इसके मुताबिक एक्टर मनोज बाजपेयी 2021 में भारत में सबसे लोकप्रिय ओटीटी अभिनेता बने। 

210

उनके बाद पंकज त्रिपाठी (pankaj tripathi) दूसरे स्थान पर हैं। यूं तो एक्टर कई सीरीज में नजर आए। लेकिन 'मिर्जापुर' ( Mirzapur)से वो अपनी प्रसिद्धि को एक अलग ही लेवल पर ले गए। मिर्जापुर के अलावा वो 'सेक्रेड गेम्स' में भी शानदार काम करते दिखाई दिए।

310

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (navajun siddiqui) एक बेहतरीन कलाकार हैं। उनके अभिनय का कोई जवाब नहीं है। इस लिस्ट में उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ है। सेक्रेड गेम्स में  गणेश गायतोंडे बनकर वो लोगों के दिलों में जा बसे।  

410

समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जिन्होंने द फैमिली मैन 2 में राजी के रूप में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ऑरमैक्स मीडिया सर्वेक्षण में चौथे स्थान पर रहीं।

510

सैफ अली खान (Saif Ali khan) जहां फिल्मों में हिट हैं वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उनका जलवा कायम है। अभी भी वो ओटीटी के बड़े सितारे हैं। सेक्रेड गेम्स के बाद उनकी वेब सीरीज तांडव ने भी एक्टर के स्टाडरम में बढ़ोतरी कर दी। एक्टर इस लिस्ट में 5वीं पोजिशन पर हैं।

610

फिल्म अदाकारा राधिका आप्टे  (Radhika Apte) भी उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें ओटीटी का स्टार कहा जाता है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस छठी पोजिशन पर हैं। राधिका ने कई वेब सीरीज में नजर आई हैं।  सेक्रेड गेम्स में भी उन्होंने बेहतरीन अभियन किया था।

710

एक्टर जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) का भी कोई सानी नहीं। इस लिस्ट में वो सांतवें नंबर पर हैं। 'कोटा फैक्टरी' और 'पंचायत' में उन्होंने यादगार अभियन किया है। 'पंचायत' सीजन 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

810

क्रिमिनल जस्टिस फेम विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का सुरूर अभी भी फैंस के सिर पर है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म हसीन दिलरूबा को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वो इस लिस्ट में आठवीं पोजिशन पर हैं।

910

फिल्मों में भले ही अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने बड़ा मुकाम हासिल ना किया हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनके बेहतरीन अभियन के लिए फेसम एक्टर की लिस्ट में शुमार किया गया है। वो लिस्ट में 9वीं पोजिशन में है। ब्रीद (Breathe) सीजन 2 में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी दिखाकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया। 
 

1010
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos