मुंबई। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) टीवी सीरियल 'अनपुमा' (Anupama) में काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। वैसे, मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में मदालसा ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में मदालसा मल्टी कलर बिकिनी पहनकर पूल में डुबकी लगाती दिख रही हैं। इसके साथ ही मदालसा ने चश्मा लगाकर दिलकश पोज दिए। बता दें कि मिथुन की बहू मदालसा बेहद खूबसूरत हैं और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
मदालसा की फोटोज देखकर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने मदालसा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- स्टनिंग लुक मैम। वहीं एक और शख्स ने कहा- मैदे की कटोरी। एक और यूजर ने कहा- uff you look damn beautiful.
210
कम ही लोग जानते होंगे कि मदालसा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था।
310
मदालसा की शादी जुलाई, 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती के साथ हुई है। बेटी मदालसा की शादी पर मां शीला शर्मा ने कहा था- 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है, मैं बहुत खुश हूं'। शीला ने कहा था कि मिथुन की फैमिली संस्कारी है और हमारे मन में बेटी की शादी को लेकर कोई शंका नहीं थी।
410
मिमोह से पहली मुलाकात को लेकर मदालसा ने एक इंटरव्यू में कहा था, काफी सालों से हम एक-दूसरे को जानते हैं। मेरी मां ने कुछ साल पहले मिमोह के साथ एक फिल्म की थी। उस दौरान एक इवेंट में मैं मां के साथ गई थी। वहां मैं पहली बार मिमोह से मिली।
510
इसके बाद हम दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे एक-दूसरे को प्यार करने लगे। बाद में समय के साथ हमने शादी का फैसला किया। बता दें कि मदालसा को अपने पति का केयरिंग नेचर बहुत पसंद है।
610
मदालसा के मुताबिक, पहली बार जब मैं अपने होने वाले ससुर यानी मिथुन चक्रवर्ती से मिली तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं उनके बेटे की जिंदगी में हमेशा के लिए शामिल हो सकती हूं या नहीं। ये बात उन्होंने अपने बेटे से भी पूछी थी। वो बहुत ही वास्तविक इंसान हैं।
710
अपने ससुर मिथुन के बारे में मदालसा कहती हैं कि वो बहुत ही विनम्र हैं। वे मेरे डैड हैं और ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हर बार उनसे कुछ अच्छा सीखने को मिलता है। छोटी-छोटी चीजों का भी वे मेरे लिए ख्याल रखते हैं। इतना स्टारडम मिलने के बाद वो आज भी किसी काम को सही तरीके से करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और मैंने उनसे इसे सीखा है।
810
मदालसा भी अपनी मां की तरह एक एक्ट्रेस हैं। मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है। मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वे अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।
910
मदालसा कई रीजनल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अब वह अनुपमा में काव्या झवेरी का रोल कर रही हैं। अपने किरदार के बारे में मदालसा ने बताया था कि ये कैरेक्टर काफी मजेदार है और इसमें कई शेड्स हैं। काव्या स्ट्रॉन्ग है, इंडिपेंडेंट है और अपने पैरों पर खुद खड़ी हुई है।
1010
एक इंटरव्यू में मदालसा ने कहा, मैं यह शो करके बहुत खुश हूं। मैं हमेशा से राजन शाही सर के साथ काम करना चाहती थी और जब ये ऑफर आया तो मैंने एक पल की भी देरी नहीं की। यह मेरी टीवी पर शुरूआत है और इस तरह के जाने-माने बैनर के साथ अपना सफर शुरु करना गर्व की बात है।