आलिया रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में पापा के साथ पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, ये सेलेब्स भी दिखे

Published : Apr 13, 2022, 08:39 PM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 08:40 PM IST

मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 13 अप्रैल बुधवार को मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें शामिल होने के लिए कपूर और भट्ट फैमिली के कई लोग पहुंचे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अपने पापा निखिल नंदा के साथ कार में नजर आईं। नव्या नवेली भी मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंची थीं। बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी 14 अप्रैल को होगी और इस बात को खुद नीतू कपूर ने कन्फर्म किया है। मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए ये सेलेब्स..

PREV
15
आलिया रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में पापा के साथ पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, ये सेलेब्स भी दिखे

आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के बाद घर के लिए रवाना हुईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा। इस दौरान उनके पापा निखिल नंदा भी साथ थे। दूसरी ओर बेटी रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर।

25

बता दें कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी नीतू कपूर की ननद रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है। यही वजह है कि कपूर फैमिली के हर फंक्शन में बच्चन और नंदा फैमिली शामिल होती है। 

35

बहन आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के बाद घर के लिए रवाना होतीं शाहीन भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान। बता दें कि मेहंदी में पूजा भट्ट भी दिखी थीं। 

45

शादी से ठीक एक रात पहले कपूर फैमिली के घर कृष्णा-राज बंगले को रोशनी से सजाया गया है। इसके साथ ही घर के बाहर कड़ी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। 

55

कृष्णा-राज बंगले के बाहर गहमागहमी बढ़ गई है। इसके साथ ही यहां मेहमानों का आना-जाना भी बना हुआ है। बता दें कि 14 अप्रैल की शाम को बरात यहीं से निकल कर वास्तु पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें :

PHOTOS: इधर आलिया-रणबीर की शादी से पहले रोशनी में नहाया RK स्टूडियो, उधर सजधज कर यहां पहुंचीं नीतू कपूर
बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी में कार में ही नाचने लगीं नीतू सिंह, दूल्हे की बहन-भांजी का दिखा स्वैग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories