शार्ट्स पहन गुलजार से मिलने पहुंच गई 'बधाई हो' की एक्ट्रेस, एक बोला- उम्र के हिसाब से चलो मैडम

Published : Jun 26, 2021, 07:41 PM IST

मुंबई। फिल्म 'बधाई हो' (Badhai Ho) की एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' लॉन्च की है। शुक्रवार को नीना अपनी किताब मशहूर गीतकार गुलजार को गिफ्ट करने के लिए उनके घर पहुंचीं। इस दौरान वो मीडिया के कैमरों से नहीं बच पाईं और फोटोग्राफर्स ने उन्हें ब्लू कलर शॉर्ट्स में कैद कर लिया। हालांकि, नीना को इस तरह देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

PREV
110
शार्ट्स पहन गुलजार से मिलने पहुंच गई 'बधाई हो' की एक्ट्रेस, एक बोला- उम्र के हिसाब से चलो मैडम

नीना गुप्ता ने गुलजार साहब के घर के गेट के पास फोटोग्राफर को देखते हुए कहा- मैं अपनी किताब देने आई हूं। मुझे उम्मीद है कि वो पढ़ लेंगे। इसके बाद नीना ने गेट के पास ही खड़े गुलजार साहब से पूछा- 'पढ़ोगे?' गुलजार साहब ने फिर नीना गुप्ता के साथ पोज दिए।
 

210

हालांकि, सादगी पसंद गुलजार साहब से जब नीना गुप्ता इस तरह शॉर्ट्स में नजर आईं तो ये देख कई यूजर्स भड़क उठे। इसके बाद लोगों ने उन्हें कपड़े पहनने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

310

नीना गुप्ता पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने कहा- गुलजार साहब के पास आप गई थीं तो आपको साड़ी पहनकर जाना चाहिए था। क्योंकि वो गुलजार साहब हैं। एक और शख्स ने लिखा- वेस्टर्न कल्चर बिल्कुल खराब है। आपको ये सब पहनकर नहीं जाना चाहिए था। उम्र के हिसाब से चलो मैडम।

410

किताब के साथ पोज देने के बाद नीना गुप्ता ने अपना मास्क उतारते हुए कहा- ये देखो ये मैं हूं। पढ़के बताना कैसी लगी? आप ठीक हो? गुलजार सहब ने कहा- हां मैं ठीक हूं और इसके बाद नीना फौरन वहां से निकल गईं। नीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बहुत खुश और नर्वस हूं कि उन्हें कैसी लगेगी?'

510

बता दें कि नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही है। नीना का पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड से अफेयर था। इसी अफेयर के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन उनकी शादी नहीं हुई थी। बावजूद इसके नीना गुप्ता ने बतौर सिंगल मदर मसाबा की परवरिश करने का फैसला किया था।

610

80 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स इंडिया के टूर पर कैरेबियाई टीम के साथ आए थे। इसी दौरान एक फंक्शन में उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से हुई। दोनों की यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। विवियन नीना के प्यार में इस कदर डूबे कि भूल ही गए कि वे शादीशुदा हैं। अफेयर के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। दोनों की बेटी मसाबा आज फैशन वर्ल्ड के चिर-परिचित नामों में से एक है।

710

एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने कहा था- अगर मुझे अपनी गलती सुधारने का एक मौका मिलता तो मैं बगैर शादी के मां नहीं बनती। मैं मसाबा को लेकर पूरी तरह ईमानदार थी। लेकिन मैं ये भी जानती हूं कि उसने काफी कुछ झेला है। बता दें कि मसाबा का जन्म 2 नवंबर, 1988 को हुआ था। नीना और विवियन रिलेशनशिप में रहे थे मगर दोनों ने कभी शादी नहीं की।

810

बाद में नीना गु्प्ता ने विवेक मेहरा के साथ शादी की। विवेक मेहरा से नीना की मुलाकात 2002 में एक फ्लाइट में हुई थी। उस समय नीना 42 साल की थीं। विवेक मेहरा दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पहले से शादीशुदा विवेक उस समय अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। 2008 में किसी रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए विवेक ने नीना को वहीं प्रपोज किया और शादी कर ली।

910

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में अवॉर्डेड वेब सीरिज 'पंचायत' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो अपनी बेटी के साथ वेब सीरिज 'मसाबा मसाबा' में भी काम कर चुकी हैं। इस सीरिज में सीरीज में नील भूपलम और रिताशा राठौर ने भी काम किया है।
 

1010

पिछले कुछ समय में नीना गुप्ता मुल्क, बधाई हो और पंगा जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। नीना जल्द ही 1983 की वर्ल्डकप जीत पर बन रही फिल्म 83 में कैमियो करती नजर आएंगी।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories