जब अर्जुन कपूर के घर दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंचीं मलाइका, एक्ट्रेस से नजरें नहीं हटा पाए थे लोग

Published : Jun 26, 2021, 01:31 PM IST

मुंबई। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 36 साल के हो गए हैं। 26 जून, 1985 को मुंबई में जन्मे अर्जुन कपूर ने 2012 में आई फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की बेस्ट मेल डेब्यू कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। वैसे, अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। खासकर खुद से 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से अफेयर को लेकर। अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका को डेट कर रहे हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी दोनों साथ में नजर आए थे। बता दें कि सोनम कपूर के बर्थडे पर मलाइका अर्जुन कपूर की फैमिली से मिलने बिल्कुल दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंची थीं। सोनम की बर्थडे पार्टी में कपूर फैमिली से मिलने कुछ यूं पहुची थीं मलाइका..

PREV
110
जब अर्जुन कपूर के घर दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंचीं मलाइका, एक्ट्रेस से नजरें नहीं हटा पाए थे लोग

वैसे, मलाइका अरोड़ा का नाम जब से अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा है, तभी से हर कोई बस इन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहता है। कुछ साल पहले सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका दुल्हन की तरह सजकर कपूर फैमिली से मिलने पहुची थीं। 
 

210

इस दौरान मलाइका ने पार्टी थीम से हटकर खुद को अलग स्टाइल में सजाया था। पार्टी में मलाइका डिजाइनर रोहित बल की डिजाइन की हुई वाइट एंड गोल्डन साड़ी में दिखाई दी थीं, जिसमें कशीदाकारी धागे के साथ लाल और सुनहरे रंग के बड़े-बड़े फूलों से काम किया गया था। 

310

इतना ही नहीं, इस साड़ी की सुंदरता को बढ़ाने का काम बोटकट स्लीव्स बैकलेस ब्लाउज ने किया था। इसके साथ ही मलाइका ने अपने लुक को लाइट मेकअप, हैवी हाइलाइटर और स्टेटमेंट ज्वैलरी से कम्प्लीट किया था। इसमें एक पन्ना अनकट डायमंड से बना रीगल चोकर और एक बड़ा मंगा टीका भी शामिल था।

410

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर लवबर्ड्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि अब ये कपल कोरोना को हराकर पूरी तरह ठीक हो चुका है।

510

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने दो साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन भी अर्जुन कपूर का जन्मदिन था।

610

वैसे, अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन कपल की शादी की खबर उड़ती रहती हैं।

710

बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 48 की होने वाली हैं, वहीं अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हुए हैं।

810

कुछ महीनों पहले जब एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो जवाब में एक्टर ने कह था- जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा था, अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो अभी कैसे करूंगा?

910

वहीं अपनी अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है।

1010

बता दें कि मलाइका ने 5 साल तक अरबाज खान को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। 
शादी के 19 साल बाद मलाइका ने अरबाज से तलाक लेने का फैसला किया और दोनों का मई, 2017 में तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मलाइका, अरबाज की सट्टेबाजी की आदत से तंग आ गई थीं। इसीलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया।
 

Recommended Stories