क्या निरहुआ-आम्रपाली ने रचाई शादी? दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देख फैंस दे रहे शुभकामनाएं

मुंबई. भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। फिर चाहे वो रील या रियल हो। वो फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में निरहुआ-आम्रपाली की शादी के जोड़े में फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में दोनों शादी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। फैंस दे रहे इस जोड़ी को बधाई...

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2020 10:12 AM IST

17
क्या निरहुआ-आम्रपाली ने रचाई शादी? दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देख फैंस दे रहे शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में आम्रपाली दुबे मांग टीका और बड़ी नथ पहने दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की चमक साफ तौर से दिख रही है। 

27

दिनेश और आम्रपाली को दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वो दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। निरहुआ ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
 

37

आम्रपाली के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही दिनेश ने कैप्शन लिखा, 'ठीक है गोरखपुर आम्रपाली।' इस कैप्शन को देख कल्लू यानी अरविंद अकेला ने कमेंट किया, 'ठीक है जी।'

47

वहीं, अक्षरा सिंह ने भी इनकी फोटो पर कमेंट किया और लिखा, 'एकदम ठीक है।' वहीं, कनक पांडे ने लिखा, 'बिल्कुल ठीक है।' इसके अलावा कई यूजर्स ने दिनेश और आम्रपाली की जोड़ी की तारीफ। 
 

57

इतना ही नहीं कइयों ने तो आम्रपाली और निरहुआ को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। लेकिन आपको बता दें, आम्रपाली ने निरहुआ से शादी नहीं की है। बल्कि उनकी ये फोटो एक वीडियो शूट का है। 
 

67

फोटो शेयर करने से पहले निरहुआ ने आम्रपाली के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'लगन स्पेशल सॉन्ग' इसके साथ ही राकेश मिश्रा को टैग किया था और हेश टैग गाने का नाम 'नया नया गवनवा' लिखा था।  
 

77

दरअसल, लॉकडाउन के बाद इन दिनों शादी की जश्न जोरों से चल रहा है। पिछले दिनों लगन तेज थी। कइयों जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इस अवसर पर निरहुआ और आम्रपाली का लगन सॉन्ग 'नया नया गवनवा' शूट किया गया है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos