'ब्रह्मास्त्र' से पहले इन फिल्मों ने भी खराब रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड्स

Published : Sep 15, 2022, 07:45 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भले ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन रही हैं पर फिल्म को लेकर अभी तक मिक्स रिव्यूज ही सामने आ रहे हैं। जहां कुछ लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है वहीं कईयों को यह फिल्म थकाऊ लगी। यहां तक कि फिल्म को पहले दिन कई रिव्यूज में बड़ा की खराब रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा फिल्म को लेकर पहले से ही बॉयकॉट ट्रेंड जारी था पर इन सबके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी अंधाधुन कमाई कर रही है। फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड 254 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। बहरहाल, आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' एकलौती ऐसी फिल्म नहीं है जिसने खराब रिव्यूज के बावजूद भी अंधाधुन कमाई की। इस लिस्ट में कुछ और फिल्मों के नाम भी हैं जिनके बारे में हम आपको इस खबर में बता रहे हैं...

PREV
15
'ब्रह्मास्त्र' से पहले इन फिल्मों ने भी खराब रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड्स

सन ऑफ सरदार (2012)
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
145.88 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन: 161.48 करोड़ रुपए
स्टार कास्ट: अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, जूही चावला आदि
डायरेक्टर : अश्विनी धीर
फन फैक्ट: इस फिल्म के जरिए अजय ने कई सालों बाद एक्शन जोनर में कमबैक किया। फिल्म के ह्यूमर की तारीफ हुई पर स्क्रीनप्ले को काफी क्रिटिसाइज किया गया था।

25

प्रेम रत्न धन पायो (2015)
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
291 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन: 388 करोड़ रुपए
स्टार कास्ट: सलमान खान, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर आदि
डायरेक्टर : सूरज बड़जात्या
फन फैक्ट: इस फिल्म में सलमान ने 16 साल के बाद सूरज के साथ काम किया था। वे इसमें डबल रोल में भी नजर आए थे।

35

हाउसफुल 3 (2016)
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
151.58 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन: 194.48 करोड़ रुपए
स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन आदि
डायरेक्टर : साजिद-फरहाद सामजी
फन फैक्ट: यह हिट कॉमेडी फ्रेंचाइज 'हाउसफुल' की तीसरी इंस्टॉलमेंट थी। अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की यह साथ में दूसरी फिल्म थी। इससे पहले दोनों 14 साल पहले फिल्म 'हां, मैंने भी प्यार किया है' में साथ नजर आए थे।

45

जुड़वां 2 (2017)
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
177.71 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन: 217.75 करोड़ रुपए
स्टार कास्ट: वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, तापसी पन्नू, अनुपम खेर आदि
डायरेक्टर : डेविड धवन
फन फैक्ट: फिल्म के लिए डेविड धवन ने कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी। 1997 में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म के कुछ सीन देखकर उन्होंने यह फिल्म बनाने का फैसला किया।

55

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
193 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन: 322 करोड़ रुपए
स्टार कास्ट: आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख आदि
डायरेक्टर : विजय कृष्ण आचार्य
फन फैक्ट: आमिर खान और अमिताभ बच्चन की साथ में यह पहली फिल्म थी। पहले दिन इस फिल्म ने 52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें...

पब्लिक के सामने आलिया भट्ट को आया पति रणबीर कपूर पर प्यार, देखें वायरल वीडियो

'ब्रह्मास्त्र' को ट्रोल करने वालों को मौनी रॉय ने दिया जवाब, बोलीं- 'पहले फिल्म देखिए फिर कमेंट कीजिए'

ऐसा क्या हुआ जो मुंह छिपाती नजर आईं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन, वायरल हुईं तस्वीरें

46 की उम्र में बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं अमीषा पटेल, ट्रोलर्स बोले- 'सनी पाजी, ये सकीना भाभी को क्या हुआ?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories