दीपिका पादुकोण ही नहीं ये 6 एक्ट्रेसेस ने भगवा रंग पहनकर दिए थे बोल्ड सीन, तब नहीं मचा था बवाल

एंटरटनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) इन दिनों अपने 'बेशरम रंग' गाने को लेकर विवादों में है। 'पठान'मूवी का यह पहला गाना जब से रिलीज हुई है तब से अदाकारा को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। इसके पीछे वजह एक्ट्रेस का गाने में बेहद बोल्ड होना और भगवा कलर की बिकिनी पहनना है।  विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठन दीपिका पादुकोण का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश और बिहार में तो इसे बैन करने की मांग भी की जा रही है। अगर बात भगवा यानी ऑरेज कलर की है तो यह बवेला इससे पहले क्यों नहीं मचा। अब तक कई मूवी में एक्टर और एक्ट्रेसेस इस कलर की ड्रेस पहनकर बोल्ड पोज दे चुके हैं। एक मूवी में तो जॉन अब्राहम और वरुण धवन ने अंडरवियर इस कलर का पहन रखा था। अब विरोध के पीछे की असली वजह क्या है वो तो हम नहीं जानते हैं। लेकिन चलिए नीचे दिखाते हैं उन एक्टर और एक्ट्रेसेस को जिन्होंने भगवा रंग के आउटफिट पहनकर हॉट सीन दिए...

Nitu Kumari | Published : Dec 21, 2022 7:44 AM IST / Updated: Dec 21 2022, 01:20 PM IST

18
दीपिका पादुकोण ही नहीं ये 6 एक्ट्रेसेस ने भगवा रंग पहनकर दिए थे बोल्ड सीन, तब नहीं मचा था बवाल

सबसे पहले बात दीपिका पादुकोण के भगवा आउटफिट की करते हैं। 'बेशरम रंग' से पहले उन्होंने कॉकेटल मूवी और गहराइयां में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। लेकिन तब उनका विरोध नहीं किया गया था।

28

‘3 इडियट्स’ फिल्म का गाना 'डूबी डूबी' गाने के एक सीन में करीना कपूर भगवा रंग की साड़ी पहनकर आमिर खान के साथ डांस करती दिखाई दी थीं।

38

वाणी कपूर उन अदाकाराओं में शामिल हैं जिन्होंने भगवा रंग की बिकिनी में कहर बरपाया है। 'वॉर' फिल्म में  ऋतिक रोशन के साथ फिल्म के फेमस गाने 'घुंघरू टूट गए' में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी।

48

माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'बेटा' में उनका एक गाना था जो आज भी लोगों की जुबान पर है। 'धक धक करने लगा'गाने में अदाकारा ने भगवान ड्रेस पहनकर अनिल कपूर के साथ बेहद ही सेन्सुअल डांस करती दिखाई दी थी।

58

कैटरीना कैफ ने  ‘दे दना दन‘  फिल्म के एक गाने में ऑरेज कलर की साड़ी और ऑफ सोल्डर ब्रा पहनकर अक्षय कुमार के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। 

68

डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म ‘बॉबी’ में उनके बिकिनी अवतार को भला कौन भूल सकता है। ऋषि कपूर के साथ एक सीन में वो ऑरेज कलर की बिकिनी में नजर आई थी। 

78

फ़िल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ के एक गाने 'दम मारो दम' में जीनत अमान और देव आनंद ने ऑरेज कलर के कपड़े पहने थे। हालांकि इस गाने को लेकर विवाद जरूर उस वक्त हुआ था। लेकिन भगवा रंग को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं हुए थे।

88

ये तो बाद अदाकाराओं की हुई। लेकिन कई एक्टर भी भगवा कलर के आउटफिट पहन चुके हैं।  ‘ढिशूम’ मूवी के एक सीन में तो वरुण धवन और जॉन अब्राहम ने अंडरवियर भगवा कलर का पहन रखे थे।

और पढ़ें:

प्रियंका चोपड़ा से अल्लू अर्जुन तक, 2022 में पर्दे से गायब रहे 8 स्टार्स, एक का सालों से अता-पता नहीं

रणवीर सिंह के 'सर्कस' से नहीं बदलेगी आपकी जिंदगी, रोहत शेट्टी ने बताई टाइमपास फिल्म

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos