Published : Jun 14, 2020, 04:44 PM ISTUpdated : Jun 14, 2020, 05:01 PM IST
बॉलीवुड डेस्क: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे अपने पिता और चार बहनों को अकेला छोड़ गए हैं। सुशांत सभी भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया है। अपने जवान बेटे की मौत की खबर के बाद सुशांत के पिता अंदर से टूट गए हैं। सुशांत की चार बहनें हैं। सबसे छोटे सुशांत की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है।
21 जनवरी 1986 को सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। साल 2000 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
210
उन्होंने पटना और दिल्ली से अपनी पढ़ाई की थी। पढ़ने में काफी होशियार सुशांत ने 2003 में All India Engineering Entrance Examination में पुरे भारत में सातवां रैंक हासिल किया था।
310
हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दी और थियेटर से जुड़ गए।
410
सुशांत के पिता केके सिंह रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी हैं। सुशांत की चार बहनें हैं। इनमें से एक मीतू सिंह स्टेट लेवल क्रिकेटर भी रह चुकी हैं।
510
जब सुशांत 16 साल के थे, तभी उनकी मां की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद सुशांत अंदर से टूट गए थे।
610
मां के जाने के बाद सुशांत ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दे दी थी। सोशल मीडिया पर अपनी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए उसे मां की जगह दी थी।
710
मौत से 10 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां के लिए इंस्टा पर बेहद इमोशनल पोस्ट किया था।