जब लवर को मनाने बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़ पड़ी थी परवीन बॉबी, खो बैठी थी सुध बुध

Published : Jan 20, 2020, 05:41 PM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 09:11 PM IST

मुंबई. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस परवीन बॉबी की आज 15वीं डेथ एनिवर्सरी है।  20 जनवरी, 2005 को 55 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी डेड बॉडी 22 जनवरी, 2005 को दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में मौत के 2 दिन बाद पाई गई थी। उनकी डेड बॉडी तीन दिन तक घर में पड़ी सड़ती रही थी। परवीन का अफेयर डैनी डेन्जोंगपा, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ रहा। महेश के साथ उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। खुद महेश भट्ट ने परवीन के साथ अपनी लव स्टोरी एक इंटरव्यू के दौरान शेयर की थी। उनके मुताबिक, एक बार परवीन उन्हें मनाने के लिए बिना कपड़े ही उनके पीछे-पीछे सड़क पर दौड़ पड़ी थीं। और वे अपनी सुध बुध तक खो बैठी थी। 

PREV
17
जब लवर को मनाने बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़ पड़ी थी परवीन बॉबी, खो बैठी थी सुध बुध
भट्ट ने इंटरव्यू में बताया था कि परवीन की एक शर्त की वजह से वे नाराज होकर बेडरूम से बाहर चले गए थे। 'आप इसे दिखावा कह सकते हैं, लेकिन यह सच है कि परवीन संबंध बनाना चाहती थी। हम एक-दूसरे के करीब आए। तभी परवीन ने कहा- 'महेश या तो मैं या फिर यूजी?' मैं सन्न था और उसे घूरे जा रहा था। मैंने जवाब नहीं दिया, लेकिन वह सब समझ गई। उसकी आंखों से आंसू निकले। इसके बाद मैंने कपड़े पहन लिए। बाहर बारिश हो रही थी।'
27
महेश ने बताया था- 'मैं चुपचाप कमरे से बाहर निकल गया। उसने मेरा नाम पुकारा लेकिन मैंने पलटकर नहीं देखा। मैंने लिफ्ट का इंतजार भी नहीं किया और सीढ़ियों से ही चल दिया। मैंने सीढ़ियों से उसके दौड़ने की आवाज सुनी। मैं वापस लौटकर उससे कहना चाहता था कि देखो तुम इस स्थिति में यानी बिना कपड़ों के बाहर नहीं आ सकतीं। लेकिन मैं बिना परवाह किए बारिश में आगे बढ़ गया।' इस घटना के कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
37
दरअसल, परवीन ने जिस यूजी का जिक्र किया, वे महेश भट्ट के दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड यूजी कृष्णमूर्ति थे। जब परवीन सिजोफ्रेनिया से जूझ रही थीं, तब यूजी ने महेश की काफी मदद की थी। यूजी खुद परवीन को स्विट्जरलैंड ले गए और वहां से चिंता जाहिर करते हुए महेश भट्ट को लेटर लिखा कि अब उन्हें परवीन को अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए। महेश भट्ट ने बात मानी और लॉरेन और पूजा के पास लौट गए थे।
47
महेश भट्ट ने बताया था कि परवीन के साथ उनका अफेयर 1977 में शुरू हुआ था। उस वक्त परवीन टॉप की एक्ट्रेस थीं और 'अमर अकबर एंथोनी', 'काला पत्थर' की शूटिंग कर रही थी और वे फ्लॉप फिल्ममेकर थे। मैंने परवीन के साथ लिव-इन में रहने के लिए पत्नी लॉरेन ब्राइट और बेटी पूजा को छोड़ दिया था।
57
परवीन सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। ये अनुवांशिक बीमारी थी, जिसके ठीक होने की संभावना न के बराबर थी। परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थीं। इस वजह से उनकी किडनी और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी मौत किसी बीमारी से हुई या उन्होंने आत्महत्या की, ये बात अब तक राज ही है।
67
2014 में एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने परवीन से अपने रिश्ते, प्यार और उनको तन्हा छोड़ देने की पूरी कहानी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बीमारी के चलते परवीन की मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि वो अमिताभ बच्चन को भी अपना दुश्मन समझने लगी थीं। बिग बी के साथ परवीन को लगता था कि वो उन्हें जान से मारना चाहते हैं।
77
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में दीं, जिनमें 'अमर अकबर एंथोनी', 'दीवार', 'शान', 'खुद्दार', 'काला पत्थर', 'सुहाग', 'नमक हलाल' जैसी फिल्में शामिल हैं। 1973 में फिल्म 'चरित्र' के साथ डेब्यू करने वाली परवीन ने लगभग 50 फिल्मों में एक्टिंग की। उनकी आखिरी फिल्म 1988 में आई आकर्षण थी।

Recommended Stories