कोई डिजास्टर तो कोई फ्लॉप, Box Office पर ऐसा रहा शाहरुख़ खान की 8 सबसे महंगी फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क.  बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान (Shah Rukh khan) 57वां बर्थडे मना रहे हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने फैन्स के सामने तोहफे के तौर पर अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathan) का टीजर सामने रखा है। यशराज फिल्म (Yashraj Films) के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण लगभग 200 करोड़ रुपए में हां है, जिसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की भी अहम भूमिका है।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे शाहरुख़ इससे पहले 8 ऐसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनका बजट 100 करोड़ रुपए से लेकर 270 करोड़ तक रहा है और इनमें से तीन अपना बजट तक नहीं निकाल पाईं। आइए आपको बताते हैं शाहरुख़ खान की इन आठों सबसे महंगी फिल्मों का हाल...

Gagan Gurjar | Published : Nov 2, 2022 7:13 AM IST / Updated: Nov 03 2022, 07:33 AM IST

18
कोई डिजास्टर तो कोई फ्लॉप, Box Office पर ऐसा रहा शाहरुख़ खान की 8 सबसे महंगी फिल्मों का हाल

1. जीरो (2018)
बजट :
करीब 270 करोड़ रुपए

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'जीरो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 88.74 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 191.43 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। शाहरुख़ खान के अलावा इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई थी।

28

2. जब हैरी मेट सेजल (2017)
बजट
: करीब 119 करोड़ रुपए

फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली थे और शाहरुख़ खान के साथ इसमें अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में लगभग 62 करोड़ का नेट और वर्ल्डवाइड तकरीबन 147.75 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हो गई थी।
 

38

3. रईस (2017)
बजट :
करीब 127 करोड़ रुपए

फिल्म ने भारत में लगभग 128.77 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड करीब 272 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और माहिरा खान की भी अहम भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर रही रही इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया था।

48

4. फैन (2016)
बजट :
करीब 120 करोड़ रुपए

फिल्म में शाहरुख़ खान का डबल रोल था और इसमें सयानी गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर और वलुश्चा डिसूजा की भी अहम भूमिका थी। मनीष शर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म ने भारत में लगभग 84 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन और 184.93 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही थी।

58

5. दिलवाले (2015)
बजट :
करीब 165 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रही थी। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था और इसमें शाहरुख़ खान के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की भी अहम भूमिका थी। फिल्म ने भारत में लगभग 139.97 करोड़ का नेट और वर्ल्डवाइड 372.23 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

68

6. हैप्पी न्यू ईयर (2014)
बजट :  
करीब 150 करोड़ रुपए

फिल्म में शाहरुख़ खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही थी। फिल्म ने भारत में 178.41 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 342.76 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

78

7. चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
बजट :
115 करोड़ रुपए

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थी। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, निकितन धीर और सत्यराज की भी अहम भूमिका थी। फिल्म ने इंडिया में लगभग 207 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 395.92 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

88

8. रा-वन (2011)
बजट :
करीब 130 करोड़ रुपए

फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा थे और इसमें शाहरुख़ खान के साथ करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर रही इस फिल्म ने भारत में लगभग 113.94 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड करीब 207 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

और पढ़ें...

जन्मदिन से एक दिन पहले शाहरुख़ खान की लग्जरी कार का हुआ ऐसा हाल, VIRAL VIDEO पर आ रहे ऐसे कमेंट

शाहरुख़ खान के साथ काम करने से इनकार कर चुकीं ये 7 एक्ट्रेस, एक मानती है ओवरएक्टिंग की दुकान

1150 करोड़ कमाने वाली 'RRR' के एक्टर के फैन्स को झटका, बंद हुई राम चरण की यह मेगा बजट फिल्म

कहीं बिगड़ ना जाए शाहरुख़ खान का खेल, 200 करोड़ में बनी 'पठान' को टक्कर देगी साउथ के सुपरस्टार की फिल्म

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos