KK का अंतिम संस्कार 2 जून को मुंबई में होगा, अंतिम दर्शन कर पाएंगे फैंस

Published : Jun 01, 2022, 09:59 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। प्लेबैक  सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ (playback singer Krishnakumar Kunnath) का अंतिम संस्कार गुरुवार को मंबई के वर्सोवा में किया जाएगा। मीडिया को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है।  केके का मंगलवार की रात 53 साल की उम्र में कोलकाता में एक कार्यक्रम में एक लाइव पराफॉरमेंस के कुछ घंटों बाद निधन हो गया। उन्हें बाद में सीएमआरआई अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देखें तस्वीरें...  

PREV
19
KK का अंतिम संस्कार 2 जून को मुंबई में होगा, अंतिम दर्शन कर पाएंगे फैंस

प्लैबैक सिगर ने नजरूल में एक लाइव परफॉरमेंस दिया था, इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें होटल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

29

कल सुबह होगा अंतिम संस्कार
 पीटीआई की दी गई जानकारी के मुताबिक, "उनके परिवार ने कहा कि कल सुबह मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।" मुंबई हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक, गायक के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया जा गया है। 

39

वहीं एक अधिकारी ने बताया कि दिन में राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गायक के शव को रवींद्र सदन लाया गया। उन्होंने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाया गया और उनके परिवार को सौंप दिया गया, जो पार्थिव शरीर के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए। 

49

बता दें कि केके का  पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए रवींद्र सदन में रखा गया था। बनर्जी को केके की पत्नी और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना देते हुए देखा गया।

59

प्लैबैक सिगर ने नजरूल में एक लाइव परफॉरमेंस दिया था, इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें होटल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

69

केके, जो "तड़प तड़प", "बस एक पल", "आंखों में तेरी", "इट्स द टाइम टू डिस्को" और "पल" जैसे गैर-फिल्मी गीतों को अपनी आवाज़ से अमर कर दिया । 

79

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे समय रहीं मौजूद
प्लै बैक सिंगर के अंतिम दर्शनों हेतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थी। इसके बाद वो पूरे समय तक यहां मौजूद रहीं। ममता बनर्जी ने दिवंगत गायक को पुष्पांजलि अर्पित की थी। 

89

इससे पहले दिन में, पश्चिम बंगाल सरकार ने केके के पार्थिव शरीर को गन सैल्यूट की सलामी के साथ अंतिम सम्मान दिया।

99

इसके बाद ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केके के जाने से हर कोई सदमे में हैं। मनोरंज इंडस्ट्री शोक में डूब गया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories