सफेद दाढ़ी, चेहरे पर उदासी और बेटे को गोद में लिए दिखा ये एक्टर, फॉर्महाउस में ऐसे गुजर रही लाइफ

मुंबई. कोरोना वायरस की दहशत के बीच आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी लॉकडाउन में हैं। हालांकि कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन नई-नई फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सलमान खान की फिल्म वॉन्टेंड में विलेन का रोल प्ले करने वाले एक्टर प्रकाश राज ने अपने फॉर्महाउस की फोटोज ट्विटर पर शेयर की है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उनके फार्महाउस पर एक बछड़े ने जन्म लिया है, जिसका नाम सुरभि रखा गया है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 29, 2020 12:29 PM IST / Updated: May 01 2020, 12:05 PM IST

19
सफेद दाढ़ी, चेहरे पर उदासी और बेटे को गोद में लिए दिखा ये एक्टर, फॉर्महाउस में ऐसे गुजर रही लाइफ

लंबे समय से फॉर्महाउस पर रहने की वजह से प्रकाश राज की दाढ़ी बढ़ गई और वे बेटे को गोद में लिए उदास चेहरे के साथ नजर आ रहे हैं।

29

प्रकाश राज ने फॉर्महाउस पर मुर्गे भी पाल रखे हैं। और अंदर से अच्छी तरह से डेकोरेट किया गया है फॉर्महाउस।

39

प्रकाश राज ने बछड़े की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे बेटे का काव बॉय मूमेंट। फार्म में एक बछड़े ने जन्म लिया, एक नई जिंदगी का का स्वागत है, जिसका नाम है सुरभि। इसे देखकर काफी खुशी हुई। प्रकृति की सुनो, घर रहो और सुरक्षित रहो। यह भी खत्म हो जाएगा।"

49

प्रकाश राज द्वारा शेयर की फोटो में जहां बेटा अपने खिलौनों के साथ बैठा दिखाई दे रहा है तो वहीं उसके साथ में नवजात बछड़ा भी नजर आ रहा है। इससे पहले भी एक्टर ने अपने बेटे की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने फार्म पर रहकर ही आम बेचता नजर आ रहा था।

59

प्रकाश राज अपने बेटे वेदांत के साथ इन दिनों अपने फॉर्महाउस पर है। सफेद दाढ़ी, बिखरे बाल, धोती पहने प्रकाश बेटे वेदांत की बछड़े से दोस्ती कराते दिख रहे हैं। प्रकाश राज का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

69

बता दें कि इन दिनों प्रकाश अपने फॉर्म हाउस में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान फॉर्म हाउस पर कुछ लोगों की देखभाल भी कर रहे हैं।

79

उन्होंने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया था उसपर कैप्शन लिखा था, 'लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें।'

89

प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

99

प्रकाश राज ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos