कभी शादी को लेकर ऐसी सोच रखते थे इरफान, कैंसर ने कर दिया था बीवी के बेहद करीब

बॉलीवुड डेस्क: 29 अप्रैल को मशहूर एक्टर इरफान खान की  मौत की खबर ने सबको शॉक कर दिया। पहले तो कई लोगों को इसपर यकीन ही नहीं हुआ लेकिन इसके बाद खबर कंफर्म हो गई और शोक की लहर दौड़ गई। 2018 में कैंसर से जंग लगने वाले इरफ़ान ने आखिर इस दुनिया से अलविदा कह दिया। इरफ़ान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान को छोड़ गए। इरफ़ान जब कैंसर से जंग लड़ रहे थे, तब उनकी पत्नी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। एक इंटरव्यू में इरफ़ान ने ये भी कहा था कि वो अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते है। साल 2013 में इस एक्टर ने टाइम्स ग्रुप को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने शादी पर काफी बोल्ड बयान दिया था। आइये बताते हैं शादी को लेकर कैंसर ने कैसे बदला था इरफ़ान का ख्याल... 

Asianet News Hindi | Published : Apr 29, 2020 9:39 AM IST / Updated: Apr 29 2020, 03:16 PM IST

19
कभी शादी को लेकर ऐसी सोच रखते थे इरफान, कैंसर ने कर दिया था बीवी के बेहद करीब


इरफ़ान और उनकी पत्नी सुतापा की मुलाक़ात नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में हुई थी। वहीँ दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।  

29

इरफ़ान और सुतापा ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों चाहते थे कि उनकी शादी बेहद सादे तरीके से हो। इसके बाद दोनों ने ही एक-दूसरे को काफी सपोर्ट किया। 
 

39

सुतापा  अक्सर इरफ़ान के आउटसाइड शूटिंग के दौरान अकेली रह जाती थी। लेकिन दोनों ने इसके बावजूद रिश्तों में दूरी नहीं आने दी। 
 

49

2013 में एक इंटरव्यू में इरफ़ान ने कहा था कि वो शादी को बंधन नहीं मानते। वो ऐसी शादी में भी यकीन रखते हैं जहां पति-पत्नी को 10 अन्य लोगों के साथ भी सोने की आजादी है। 

59

इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा था कि शादी में स्पेस काफी जरुरी है। ऐसा शुरुआत में भले ही नहीं लगता लेकिन समय के  साथ आपको एक ही शख्स के साथ बोरियत लगने लगती है। इसलिए किसी तरह का कोई बंधन नहीं रखना चाहिए। 

69

जब उनसे इस बोल्ड स्टेटमेंट पर सफाई मांगी गई तो उन्होंने कहा था कि इंडियन सोसाइटी में शादी किसी के साथ फिजिकली क्लोज आने के लिए होती है। आपके पास शादी के बाद भी 10 लोगों के साथ सोने का ऑप्शन है। लेकिन प्यार वो है, जिसमें आप एक को ही हर बार चुनते हैं। 

79

इरफ़ान और सुतापा का रिश्ता बेहद मजबूत रहा। दोनों पति-पत्नी से ज्यादा दोस्त रहे। साथ ही इरफ़ान ने भी अपने बीजी शेड्यूल से हमेशा परिवार के लिए समय निकाला। 

89

कैंसर से जंग के दौरान इरफ़ान सुतापा के और नजदीक आ गए। उनके बच्चे और बीवी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। इरफ़ान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी उनके रोल्स पर काफी  आलोचात्मक टिप्पणी देती हैं। लेकिन वो इसे मेल ईगो की जगह सुझाव के तौर पर ले लेते हैं

99

इरफ़ान अपने दोनों बच्चों के भी बेहद करीब थे। सुतापा ने बताया था कि इरफ़ान बच्चों के चेहरों से उनके दिल का हाल पता कर लेते थे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos