प्रिटी जिंटा मुंबई की ग्लैमरस दुनिया छोड़ अपने फॉर्महाउस में कर रहीं एन्जॉय, सेब के बाग से शेयर की PHOTO

मुंबई। बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो यहां शेयर करती हैं। प्रिटी जिंटा इन दिनों मुंबई की भीड़भाड़ से दूर शिमला स्थित अपने फॉर्महाउस पहुंची हैं। यहां से उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो सेब के पेड़ के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में प्रिटी अपने हाथों से पेड़ पर लगे लाल-लाल सेब दिखाकर मुस्कुरा रही हैं। पिछले महीने भी दिखाया था सेब का बाग..

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2021 11:53 AM IST

18
प्रिटी जिंटा मुंबई की ग्लैमरस दुनिया छोड़ अपने फॉर्महाउस में कर रहीं एन्जॉय, सेब के बाग से शेयर की PHOTO

इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रिटी ने लिखा- सेबों का मौसम, हिमाचल के एप्पल और पहाड़ी वाइब्स..। बता दें कि प्रिटी ने इससे पहले भी अपने होमटाउन शिमला से फॉर्महाउस की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।

28

पिछले महीने 24 अगस्त को प्रिटी जिंटा ने अपने शिमला वाले फॉर्महाउस से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सेब से लदे पेड़ों को देख वो खुशी से झूमती नजर आई थीं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रिटी ने लिखा था- इतने लंबे समय बाद वो सेब के पेड़ देखकर काफी एक्साइटेड थीं। बारिश रुकते ही उन्होंने इसे शूट कर लिया।

38

प्रिटी ने आगे लिखा- यहां उन्होंने अपने नाना-नानी और मामा-मामी के साथ बचपन के खूबसूरत दिन बिताए हैं। प्रिटी ने यह भी बताया कि सेबों के सीजन में यहां कुछ रूल फॉलो करने पड़ते हैं। ग्रेडिंग हॉल में खाना मना था, जब लेबर सेब तोड़ने का काम कर रहे हों तो उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना, सेब से खेलना या इधर-इधर फेंकना सख्त मना था।

48

प्रिटी जिंटा के मुताबिक, उनका पसंदीदा काम सेब तोड़ना और सबसे बड़े और छोटे सेब को इकट्ठा करना था। साथ ही वो एप्पल जूस भी बनाती थीं। प्रिटी के मुताबिक, दो साल पहले मैं एक किसान बन चुकी हूं और मुझे हिमाचल प्रदेश की एप्पल फॉर्म कम्युनिटी का हिस्सा बनने की खुशी है।

58

बता दें कि प्रिटी जिंटा ने विदेशी शख्स जीन गुडइनफ से लॉस एंजिलिस में शादी की थी। प्रिटी जिंटा से जीन गुडइनफ की पहली मुलाकात फेसबुक पर फैन्स से लाइव चैट करते वक्त हुई थी। जीन लॉस एंजिलिस के सैंटा मोनिका में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
 

68

5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 29 फरवरी, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिटी का कहना है कि वे सच्चे प्यार पर भरोसा करती हैं, लेकिन इसका पता कपल्स को साथ में समय बिताने के बाद ही चलता है।

78

जीन गुडइनफ उम्र में प्रिटी से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी जहां 45 साल की हैं, वहीं जीन अभी 35 के ही हैं। प्रिटी जिंटा ने महज 23 साल की उम्र में फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। प्रिटी ने तेलुगु, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। प्रिटी जिंटा की आईपीएल टीम भी है जिसका नाम किंग्स इलेवन पंजाब है।
 

88

प्रिटी जिंटा ने अपने करियर के दौरान 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos