इंस्टाग्राम पर 1 पोस्ट की कीमत 1 से 1.80 Cr तक, जानें दीपिका से शाहरुख तक 14 सेलेब करते हैं कितनी कमाई

Published : Jul 13, 2022, 10:19 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स इंस्टाग्राम पर अपनी लगभग हर एक्टिविटी फैन्स के साथ साझा करते हैं। कई बार उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है तो कई बार लोग उनकी पोस्ट की सराहना करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट स्पोंसर्ड होती हैं और इनके लिए सेलिब्रिटीज को मोटी रकम मिलती है। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको सेलेब्रिटीज की इंस्टाग्राम पर स्पोंसर्ड पोस्ट से होने वाली कमाई के बारे में बता रहे हैं...

PREV
114
इंस्टाग्राम पर 1 पोस्ट की कीमत 1 से 1.80 Cr तक, जानें दीपिका से शाहरुख तक 14 सेलेब करते हैं कितनी कमाई

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। उन्हें 80 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक स्पोंसर्ड पोस्ट के लिए उन्हें लगभग 1.80 करोड़ रुपए मिलते हैं। 

214

इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स का आंकड़ा 67.8 मिलियन से ज्यादा है। आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो यहां शेयर करने वाली दीपिका को प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट तकरीबन 1.50 करोड़ रुपए मिलते हैं। 

314

आलिया भट्ट भी उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 67.6M से ज्यादा है और वे प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 

414

शाहरुख़ खान को इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर्ड पोस्ट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

514

अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम से 95 लाख रुपए से ज्यादा प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट कमाती हैं। उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 59.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके पति विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 207 मिलियन है और वे प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट 1.35 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। 

614

रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर्ड पोस्ट करने के लिए 81 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं। उन्हें यहां 40.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

714

करीना कपूर की इंस्टाग्राम से होने वाली कमाई 1-2 करोड़ रुपए प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट बताई जाती है। यहां उन्हें 9.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।  

814

महानायक अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पर 30.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट 50 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं।

914

श्रद्धा कपूर की प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट होने वाली कमाई 1.18 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 73.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

1014

अक्षय कुमार इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें यहां 62.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट अक्षय कुमार की कमाई 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

1114

इंस्टाग्राम से कटरीना कैफ की प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट कमाई तकरीबन 97 लाख रुपए है। कटरीना को यहां फॉलो करने वालों का आंकड़ा 65.6 मिलियन से बड़ा है। 

1214

इंस्टाग्राम से सलमान खान की प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट कमाई 85 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है। सलमान खान को इस प्लेटफॉर्म पर 53 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

1314

शाहिद कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। उन्हें 35.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वे एक स्पोंसर्ड पोस्ट से 30-50 लाख रुपए कमाते हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories