ससुर ने इस वजह से की बहू प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, जानें ससुरालवालों से कैसी है एक्ट्रेस की बॉन्डिंग

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा के ससुर पॉल केविन जोनस बहू के काम से काफी प्रभावित दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कमेंट बॉक्स में उनसे ससुर पॉल केविन जोनास ने कमेंट करते हुए लिखा- इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मुझे अपनी बहू पर गर्व है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2020 12:27 PM IST

19
ससुर ने इस वजह से की बहू प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, जानें ससुरालवालों से कैसी है एक्ट्रेस की बॉन्डिंग

प्रियंका ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसके बाद से अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा और कमेंट भी कर रहे हैं। सोनाली बेंद्रे, पत्रलेखा, रेबेल विल्सन, सेलिना जेटली, मिनी माथुर और मानवी गागरू ने कमेंट करते हुए प्रियंका को बधाई दी है।

29

सोनाली बेंद्रे ने क्लैप वाला इमोजी बनाते हुए कहा- कमाल का ट्रेलर है। सेलिना जेटली ने लिखा- ओह माय गॉड। गजब का ट्रेलर है। ऑल द बेस्ट प्रियंका। बता दें कि रहीम बहरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के अलावा आदर्श गौरव भी काम कर रहे हैं। 

39

बता दें कि निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। हालांकि वो बीच-बीच में अपने मायके यानी भारत आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। 

49

प्रियंका ने सास डेनिस जोनास को बर्थडे विश करते हुए लिखा था- ‘जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके प्यार और दुलार के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं कि हम ये खास दिन आपके साथ आज यहां मना सकते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उम्र में अपनी सास से महज 16 साल ही छोटी हैं।

59

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से जहां 10 साल बड़ी हैं, वहीं अपनी सास डेनिस मिलर जोनास से महज 16 साल ही छोटी हैं। डेनिस अभी 54 साल की हैं, जबकि प्रियंका 38 की हो चुकी हैं। 18 जुलाई को प्रियंका का बर्थडे होता है।

69

बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस की सास डेनिस जोनस खूबसूरती के मामले में अपनी बहू प्रियंका से जरा भी कम नहीं हैं। पेशे से डेनिस एक टीचर हैं। डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर भारतीय संस्कृति का जमकर आनंद उठाया था। डेनिस यहां साड़ी और सलवार सूट जैसे भारतीय परिधानों में दिखी थीं।

79

निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है।

89

चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं। 

99

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके होने वाले पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे। निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में भी हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos