मुंबई. प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हो गईं है।। उनका जन्म 18 जुलाई,1982 को जमशेदपुर में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली प्रियंका के पास फिलहाल बॉलीवुड की किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। बॉलीवुड के साथ ही उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में भी काफी लंबे से काम करना शुरू कर दिया था। खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 2018 में शादी करके वे अमेरिका में ही बस गई है। आपको बता दें कि प्रियंका के पति जहां उम्र में उनसे छोटे हैं वहीं प्रॉपर्टी के मामले में भी निक पत्नी से पीछे ही है। आज आपको प्रियंका और निक की प्रॉपर्टी और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे, बता दें कि प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की।