10 साल छोटे पति के चेहरे पर दिखे प्रियंका चोपड़ा की लिपस्टिक के निशान, वायरल हो रही PHOTO

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे पति निक जोनास की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर प्रियंका की लिपस्टिक का निशान साफतौर पर नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने ये भी बताया कि वो निक को कितना मिस कर रही हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले निक जोनास को शूट के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस हादसे के वक्त प्रियंका लंदन में थीं। 

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2021 9:01 AM IST / Updated: May 27 2021, 02:33 PM IST

19
10 साल छोटे पति के चेहरे पर दिखे प्रियंका चोपड़ा की लिपस्टिक के निशान, वायरल हो रही PHOTO

प्रियंका चोपड़ा ने लिपस्टिक के इस निशान को हाइलाइट किया है। प्रियंका ने निक की फोटो शेयर करते हुए बताया कि निक के सिर पर उनकी लिपस्टिक का निशान है और वो उन्हें काफी मिस भी कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी भी बनाया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स, 2021 अटेंड किया था। 
 

29

एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने बताया था कि कब और कैसे उन्हें निक जोनस से प्यार हो गया। वौ कौन सी आदत रही, जिस देख प्रियंका को लगा कि निक उनके परफेक्ट पार्टनर हैं। प्रियंका मानती हैं कि निक जोनस काफी मेहनती कलाकार हैं, जो हर किसी को अपना मुरीद कर सकते हैं। एक्ट्रेस की मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका भी उसी एनर्जी की वजह से खिंची चली गई थीं।

39

प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था। वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका संग ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक, लंबे समय तक ऐसा ही चलता रहा।

49

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने किताब में अपने उस ब्वॉफ्रेंड का भी जिक्र किया है, जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी किताब में इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम 'बॉब' बताया है।
 

59

प्रियंका ने बुक में वो किस्सा शेयर किया है, जब वह अमेरिका में अपने रिलेटिव के यहां रहती थीं और स्कूल जाती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। प्रियंका ने किताब में बताया कि कैसे एक दिन वो बॉब के साथ मुसीबत में फंस गई थीं। प्रियंका ने लिखा है- जब मैं 10वीं क्लास में थी तो अपनी मौसी किरण के साथ इंडियानापोलिस में रहती थी। वहां स्कूल में मेरी मुलाकात बॉब से हुई, जिसने अपनी रोमांटिक अदाओं और मजाकिया अंदाज से मुझे अपना दीवाना बना लिया था।

69

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, बॉब बहुत ही रोमांटिक लड़का था। उसने मुझे चेन तोहफे में दी थी। मैं उससे शादी तक करने को तैयार थी। एक दिन मैं और बॉब मेरे कमरे में थे। हम दोनों काउच पर बैठकर टीवी देख रहे थे। उसने मेरे हाथ पकड़ा हुआ था। तभी मेरी नजर खिड़की पर पड़ी। मैंने देखा मेरी किरण मौसी घर की सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं।

79

प्रियंका ने आगे कहा- ये देख मैं घबरा गई थी। दोपहर के 2 बज रहे थे और वह उनके लौटने का वक्त नहीं था। उस समय ऐसा कोई भी रास्ता नहीं था, जिससे बॉब को बाहर निकाल सकूं। इसके बाद मैंने बॉब को अपनी अलमारी में छुपा दिया। मैंने उसको बोला कि तुम यहां तब तक रहना जब तक कि मैं अपनी मौसी को सामान लाने दुकान तक नहीं भेज देती।

89

प्रियंका ने किताब में आगे लिखा है- किरण मौसी घर के अंदर आईं और कमरे को चारों तरफ ध्यान से देखने लगी। मैं अपने बेड पर अपनी बायोलॉजी की किताब लिए पढ़ने का नाटक कर रही थी। वह मेरे दरवाजे तक आईं और बोलीं इसे खोलो। तब मैंने कहा क्या खोलूं। अपनी अलमारी का दरवाजा खोलो।

99

प्रियंका के मुताबिक, मैं बुरी तरह डर गई, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी मौसी को इतने गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और उससे एक लड़का निकल कर बाहर आया। इसके बाद मौसी ने मम्मी को फोन लगाया और कहा- मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने मेरे सामने झूठ बोला।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos