बेटी Priyanka Chopra ने बताया, कैसी थी मां से दामाद निक जोनस की पहली मुलाकात

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस से शादी को दो साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। दोनों की जोड़ी को इंटरनेशनली बहुत पसंद किया जाता है। कपल ने 2018 दिसंबर में शादी की थी। एक्ट्रेस की किताब ‘Unfinished’ इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में इसमें खुलासा हुआ कि निक जोनस की सास मधु चोपड़ा के साथ पहली मुलाकात कैसी थी। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2021 4:28 AM IST

17
बेटी Priyanka Chopra ने बताया, कैसी थी मां से दामाद निक जोनस की पहली मुलाकात

इस साल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोलते हुए भी प्रियंका ने इस मुलाकात का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि ये मुलाकात रात के एक बजे हुई थी। 

27

प्रियंका ने कहा कि 'उनकी मां बहुत हैरान थीं! रात के 1 बज रहे थे, उन्होंने नाइटी पहन रखी थी और ये उनके लिए भी अजीब था। आप किसी लड़के को घर लाते हैं, जो पूरी तरह अजनबी होता है।' 
 

37

प्रियंका का कहना था कि 'उनकी मां चौंककर उठ गई थीं।' एक्ट्रेस ने कहा था कि 'वो (मां) उठीं और उन्होंने कहा- 1 सेंकंड, इसके बाद वह फौरन बाथरूम में गईं और लिपस्टिक लगाने लगीं।' 

47

'देसी गर्ल' ने कहा था कि 'उन्होंने बेटी प्रियंका को बुलाया और कहा कि उन्होंने उन्हें बताया क्यों नहीं था? वो बाहर नहीं आने वाली हैं।' इसके बाद प्रियंका उनसे कहा कि 'अगर उनको बाहर ही नहीं आना है तो आप लिपस्टिक क्यों लगा रही हो?'
 

57

बहरहाल, एक्ट्रेस का बीते दिन पिता को लेकर दिया एक इंटरव्यू वायरल हो गया है, जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है। दरअसल, उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा को लेकर कहा कि वो गाना गाया था करते थे। 
 

67

प्रियंका ने कहा था कि 'वो एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ीं, जब वो स्कूल गईं, तो वो क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी, उनके पिता एक मस्जिद में गाया करते थे, एक्ट्रेस को इस्लाम के बारे में पता था।' 

77

प्रियंका ने आगे कहा था कि 'वो एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ीं, इसलिए इस बारे में भी उन्हें पता था तो इस तरह आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जिसे कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है।' 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos