पहली पत्नी को तलाक दिए बिना राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से की थी दूसरी शादी, कभी बेटे ने हटा दिया था सरनेम

Published : Jun 23, 2021, 08:08 AM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर (Raj Babbar) 69 साल के हो गए हैं। 23 जून, 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में जन्में राज बब्बर ने 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से एक्टिंग का कोर्स पूरा किया और फिल्मों में आ गए। एक इंटरव्यू के दौरान राज बब्बर ने बताया था कि एक्टिंग का शौक उन्हें बचपन से ही था और वे अक्सर स्टेज शोज में परफॉर्म करते रहते थे। 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके राज बब्बर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। इस वजह से बेटे प्रतीक ने अपने नाम से हटा लिया था बब्बर सरनेम.. 

PREV
110
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से की थी दूसरी शादी, कभी बेटे ने हटा दिया था सरनेम

राज बब्बर उन शख्सियतों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी युवावस्था में ही समाज के बंधनों को दरकिनार कर स्मिता पाटिल के साथ लिव-इन में रहने का साहस दिखाया। तब इस बात के लिए राज की दबी जुबान में आलोचना भी हुई, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की। बाद में राज ने स्मिता पाटिल से शादी भी कर ली थी।

210

कभी स्मिता पाटिल से अपने प्रेम-प्रसंग के चलते सुर्खियों में रहने वाले राज बब्बर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा जहीर है। नादिरा से राज बब्बर के दो बच्चे हैं, आर्य बब्बर और जूही बब्बर। राज ने दूसरी शादी अपनी प्रेमिका स्मिता पाटिल से की, लेकिन जल्दी ही उनका साथ छूट गया। 

310

अपने पहले बच्चे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद स्मिता पाटिल का 13 दिसंबर, 1986 को 31 साल की उम्र में निधन हो गया था। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार, पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं की जा सकती, लेकिन राज ने पहली पत्नी नादिरा को तलाक दिए बगैर स्मिता पाटिल से शादी की थी।

410

स्मिता की मौत बेटे को जन्म देने के बाद कॉम्प्लिकेशन के चलते हो गई थी। जब उनकी अंतिम विदाई हुई तो उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था और उनका मेकअप बॉलीवुड के पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने एक्ट्रेस की इच्छा के तहत किया था। दीपक सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अंतिम विदाई के वक्त एक्ट्रेस के शव का श्रृंगार उन्होंने ही किया था। जब वो उनका मेकअप कर रहे थे तो उनके हाथ कांप रहे थे।

510

स्मिता पाटिल की डेथ के बाद बेटे प्रतीक की राज बब्बर से नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने चिढ़ के चलते अपने नाम के आगे से बब्बर सरनेम हटा दिया था। प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बब्बर सरनेम हटाने पर बात करते हुए कहा था- मैंने अपने पेरेंट्स को लेकर कई कहानियां सुनी, जो दिमाग में घर कर गईं। पिता से मेरा रिश्ता अजीब सा था।
 

610

प्रतीक बब्बर के मुताबिक, मैं सिर्फ अपनी मां का बेटा बनना चाहता था। हालांकि, अब सब ठीक हो गया है और मैं उनके काफी करीब हूं। सौतेली मां (नादिरा बब्बर) और भाई-बहन (आर्य और जूही बब्बर) से रिश्ते अब अच्छे हैं। कुछ सालों के बाद अब प्रतीक की पापा राज बब्बर से नाराजगी खत्म हो गई है और वापस से वो अपना पूरा नाम प्रतीक बब्बर लिखने लगे हैं। 

710

राज बब्बर को बॉलीवुड में पहला ब्रेक एनएसडी से ग्रैजुएट होते ही मिल गया था। उनकी पहली फिल्म 1980 में 'सौ दिन सास के' थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रीना राय नजर आई थीं। राज बब्बर को पहली सफलता 1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक रेपिस्ट की भूमिका निभाई थी, जिसे अंत में फिल्म की हीरोइन गोली मार देती है। 

810

इसके बाद राज बब्बर की कई बेहतरीन फिल्में आईं, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में कामयाब एक्टर के तौर पर स्थापित कर दिया। उनकी बड़ी हिट फिल्मों में बीआर चोपड़ा की 'निकाह' शामिल है। राज बब्बर अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। 'कॉरपोरेट', 'बॉडीगार्ड', 'कर्ज', 'फैशन', 'साहब बीवी और गैंगस्टर 2', 'बुलेट राजा', 'तेवर' जैसी फिल्मों में वो काम कर चुके हैं। 

910

फिल्मों के साथ राज बब्बर राजनीति में भी एक्टिव हैं। 2004 में 14वें लोकसभा चुनाव में वे फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद चुने गए। 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके राज बब्बर ने 2014 लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

1010

बता दें कि राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने 2016 में अपने बचपन की दोस्त जैस्मिन पुरी से शादी की, जबकि बेटी जूही ने टीवी एक्टर अनूप सोनी से शादी की है। वहीं, स्मिता पाटिल से उनके बेटे प्रतीक ने सान्या सागर से शादी की है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories