राज बब्बर एक पल भी नहीं रहना चाहते थे स्मिता पाटिल से दूर, पहली पत्नी के रहते रचा ली थी दूसरी शादी

Published : Jun 23, 2022, 08:00 AM IST

एंटरेटनमेंट डेस्क,Raj Babbar did not want to stay even for a moment away from Smita Patil :  बॉलीवुड के सीनियर एक्टर राज बब्बर (Raj Babbar) आज यानि 23 जून 2022 को 70 साल के हो गए हैं। राज का जन्म 23 जून, 1952 को यूपी के टुंडला में हुआ था। राज बब्बर की रूचि एक्टिंग में थी, यही वजह कि उन्होंने  नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) की तरफ रूख किया, सन 1975 में उन्होंने एक्टिंग का कोर्स करते ही बॉलीवुड में अपनी दस्तक दे दी थी। राज बब्बर एक मंझे हुए एक्टर हैं, जो आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिए हैं। वहीं वे राजनीति में भी एकमुकाम हासिल कर चुके हैं। राज बब्बर औरस्मिता पाटिल की जोड़ी काफी हिट हुई थी।   देखें राज बब्बर से जुड़ी कुछ दिलचस्प कहानियां....  

PREV
17
राज बब्बर एक पल भी नहीं रहना चाहते थे स्मिता पाटिल से दूर, पहली पत्नी के रहते रचा ली थी दूसरी शादी

राज बब्बर को एक्टिंग का शौक बचपन से ही लग गया था। वे विदेशों में स्टेज शो भी परफॉर्म कर चुके हैं। तकरीबन 150 फिल्मों में के राज बब्बर ने काम किया है। 
 

27

राज अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अपने अफयेर के चलते एक समय बेटे प्रतीक ने अपने नाम से बब्बर सरनेम हटा लिया था।  
 

37

राज बब्बर अपनी जवानी के दिनों से ही बेहद खुले विचारों वाले शख्स थे। एक्टर ने बहुत कम उम्र में समाज की परवाह ना करते हुए    स्मिता पाटिल को अपनी लिव-इन पार्टनर बनाया था। 

47

दरअसल एक ऐसा भी दौर आया, जब राज औऱ स्मिता एक दूसरे के बिना एक पल नहीं रह सकते थे। यही वजह है कि दोनों ने दुनिया की परवाह किए बिना उस दौर में लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया था।
 

57

एक लंबे समय तक ये रिश्ता ऐसा ही चलता रहा, उस समय राज बब्बर ने अपनी पत्नी नादिरा को तलाक दिए बिना स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी। इसको लेकर उनकी आलोचना भी हुई थी। 

67

राज बब्बर ने  शादियां दो जरूर की हैं, लेकिन उन्होंने रिश्ता किसी से भी नहीं तोड़ा। पहली पत्नी का नाम नादिरा जहीर से राज के दो बच्चे हैं। इन दोनों बच्चों का नाम आर्य और जूही बब्बर है।

77

राज और नादिरा बब्बर में अनबन जरुर हैं,  लेकिन दोनों ने लंबे समय तक तलाक़ नहीं लिया था। इस बीच राज ने  स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी की, हालांकि प्रतीक के जन्म के बाद स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। 
 

Recommended Stories