Raj Kundra की जिंदगी लौटने लगी पटरी पर, बेटी समीशा के लिए खिलौने खरीदते नजर आए

Published : Nov 12, 2021, 04:26 PM IST

मुंबई. पोर्न केस में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जिंदगी जेल से लौटने के बाद पटरी पर आने लगी है। दो महीने जेल में रहने के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति कुंद्रा सितंबर में जेल से बाहर आए। कुछ दिनों तक उन्हें देखा नहीं गया। लेकिन हाल ही में राज कुंद्रा अपने पूरे परिवार के साथ धर्मशाला छुट्टी मनाने के बाद लौटे हैं। धर्मशाला में पति-पत्नी को बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करते भी देखा गया। मुंबई लौटने के बाद राज फिर से सामान्य दिख रहे हैं. वो एक दुकान पर अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदते दिखाई दिए।

PREV
16
Raj Kundra की जिंदगी लौटने लगी पटरी पर, बेटी समीशा के लिए खिलौने खरीदते नजर आए

राज कुंद्रा जेल से लौटने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। एक वक्त था जब वो अपनी पत्नी शिल्पा के साथ आए दिन फनी वीडियो पोस्ट करते रहते थे। लेकिन अब उन्होंने सबसे किनारा कर लिया है। मीडिया के सामने भी नहीं आते हैं। लेकिन पैपराजी के कैमरे में कैद होने से नहीं बच पाए।
 

26

राज कुंद्रा को पैपराजी ने बांद्रा में एक खिलौने की दुकान पर स्पॉट किया। वो वहां पर बच्चों के लिए खिलौने खरीद कर निकल रहे थे। उन्होंने ब्लू जींस और टी-शर्ट पहन रखा था। वो बेहद ही कैजुअल लग रहे थे।

36

राज कुंद्रा ने दुकान से बच्ची समीशा के लिए एक बड़ा सा टेडीबियर खरीदा। इसके साथ कुछ खिलौने भी उन्होंने लिया। वो अपने बच्चों के बेहद करीब है। उन्हें आए दिन कुछ ना कुछ सरप्राइज देते रहते हैं।
 

46

पिछले कुछ महीने राज और उनकी पत्नी शेट्टी के लिए बहुत मुश्किल भरा था। बच्चे अपने पिता से दो महीने दूर रहे। धर्मशाला में शिल्पा शेट्टी और राज ने बगलामुखी माता मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर की खास‍ियत बताई जाती है कि यहां दूर-दूर से लोग तांत्र‍िक पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि इस मंद‍िर में कष्टों के निवारण और शत्रुओं के नाश के लिए तांत्र‍िक पूजा की जाती है।
 

56

श‍िल्पा और राज माता बगलामुखी मंद‍िर में पीले वस्त्र में नजर आए थे। इससे पहले दोनों पति-पत्नी कांगड़ा के सिद्ध मंद‍िरों में मत्था टेका था. उन्होंने चामुंडा नंदीकेश्वर धाम मंद‍िर में पूजा अर्चना की थी।

66

इससे पहले भी शिल्पा राज के जेल से बाहर निकलने के बाद माता के दर्शन करने वैष्णो देवी पहुंची थी। उन्होंने माता को धन्यवाद दिया। एक्ट्रेस की पूरी कोशिश है कि वो राज को हर मुसीबत से बाहर निकाल कर लाए। 

और पढ़ें:

Jacqueline Fernandez ने बिकिनी में दिया सेक्सी पोज, फैंस बोले- दिन बना दिया

Yami Gautam समेत इन 10 हसीनाओं ने नहीं कराई प्लास्टिक सर्जरी, नेचुरअल खूबसूरती पर किया भरोसा और हो गई हिट

Kangana Ranaut पर भी चढ़ा इश्क का बुखार, इशारों ही इशारों में कबूला, जल्द करेंगी बड़ा खुलासा

Recommended Stories