Ranbir Alia Wedding: तो क्या साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे दोनों, जल्द सामने आएगी तारीख

Published : Oct 27, 2021, 05:15 PM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 07:12 AM IST

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा था कि रणबीर-आलिया 2020 में ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी और उसके बाद ऋषि कपूर के निधन की वजह से शादी टल गई थी। हालांकि, अब एक बार फिर खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने टालीं अपनी शूटिंग डेट्स..

PREV
19
Ranbir Alia Wedding: तो क्या साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे दोनों, जल्द सामने आएगी तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर कपूर दिसंबर, 2021 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने वर्किंग कमिटमेंट्स भी सेट कर लिए हैं। रणबीर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग की तारीखें जनवरी 2022 तक बढ़ा दी हैं। 

29

वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने सभी कामों को पूरा कर लिया है। अब वो केवल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रमोशन करेंगी। यह फिल्म अगले साल जनवरी, 2022 में रिलीज होने वाली है।

39

हाल ही में आलिया-रणबीर जोधपुर पहुंचे थे। ऐसे में खबरें जोरों पर थीं कि कपल यहां वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश के लिए ही आया था। माना जा रहा है कि रणबीर-आलिया जोधपुर में ही 7 फेरे लेने ले सकते हैं। बता दें कि रणबीर की मम्मी नीतू सिंह (Neetu Singh) भी चाहती हैं कि आलिया जल्द से जल्द उनकी बहू बनें।
 

49

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया-रणबीर दोनों ने ही नवंबर से लेकर जनवरी के शुरुआती कुछ दिनों तक खुद को फ्री रखा है। दोनों जल्द ही अपनी शादी की डेट अनाउंस करेंगे। रणबीर ने 'एनिमल' की शूटिंग 2022 तक बढ़ा दी है। अब उन्हें सिर्फ 'शमशेरा' को प्रमोट करना है, जो मार्च 2022 में रिलीज होगी। 

59

रणबीर-आलिया की शादी की खबरों के बीच आलिया की मां सोनी राजदान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि शादी कब होगी और वो तो खुद इस खबर का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि सितंबर में आलिया अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ नए घर की मरम्मत का काम देखने भी पहुंची थीं। 

69

आलिया-रणबीर के अफेयर की बात तब सामने आई थी जब दोनों मई, 2018 में सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचे थे। यहीं से दोनों के अफेयर की खबरों पर मुहर लगी थी। वहीं, अफेयर की खबरों के कुछ महीने बाद रणबीर कपूर ने भी माना था कि वे अब शादी के लिए तैयार हैं। उनके पापा ऋषि कपूर चाहते थे कि वे बेटे को दूल्हा बनते देखें लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया। 

79

बता दें कि आलिया भट्ट जुलाई, 2021 में अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के जन्मदिन में शामिल हुई थीं। वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मम्मी अपनी बहू को लाड़-प्यार में बिगाड़ देंगी। इतना ही नहीं, रिद्धिमा ने ये भी कहा कि उनकी मां नीतू कपूर सबसे बेहतरीन सास साबित होंगी। 
 

89

इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा ने कहा था- मेरी मां नीतू कपूर अपनी बहू के साथ किसी रानी की तरह पेश आएंगी। वो एक बेहतरीन सास बनेंगी। वो अपनी बहू को सब कुछ देंगी और उनसे कोई उम्मीद नहीं करेंगी। मेरी मां अपनी बहू को बिगाड़ देंगी। क्योंकि वो उन्हें बहुत ज्यादा लाड-प्यार करेंगी और पूरा सम्मान देंगी। नीतू कपूर अपनी बहू को किसी रानी की तरह रखेंगी। 

99

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया भी काम कर रहे हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories