Published : Sep 03, 2022, 08:14 PM ISTUpdated : Sep 03, 2022, 08:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए हैदराबाद गए थे। एयरपोर्ट पर आलिया अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस मौके पर रणबीर आलिया को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए दोनों ने फोटोग्राफर को देखकर बाहर आकर पोज भी दिए। देखें तस्वीरें...
रणबीर यहां व्हाइट पैंट, ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग जैकेट में नजर आए। वहीं इस मौके पर आलिया व्हाइट टैंक टॉप और लोअर में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने श्रग कैरी किया।
24
दोनों यहां स्पेशली फोटोग्राफर्स को तस्वीरें देने के लिए बाहर आए। इस मौके पर रणबीर आलिया को प्रोटेक्ट करते हुए दिखे।
34
दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'आलिया का लिटिल बम्प कितना क्यूट है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं।'
44
बता दें कि यह कपल अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन इवेंट में शामिल होने के लिए हैदराबाद गया था। इस इवेंट में दोनों के अलावा करण जौहर, मौनी राॅय, जूनियर एनटीआर और एस एस राजामौली भी पहुंचे।